-1771310650116.webp)
सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और व्यूज की भूख अब सड़कों पर काल बनकर दौड़ रही है। 3 फरवरी को दिल्ली की एक सड़क पर जो हुआ, वह महज एक हादसा नहीं बल्कि रील बनाने के जुनून में किया गया एक क्रिमिनल एक्ट था। 23 साल के साहिल की मौत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या डिजिटल शोहरत की कीमत किसी की जान से भी बढ़कर है? ऐसे में पूरे मामले के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पूरा मामला क्या है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इसके लिए हमने दिल्ली हाईकोर्ट के वकील गोपेश जिंदल से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
घटना के अनुसार, एक तेज रफ्तार SUV (स्कॉर्पियो) ने साहिल को अपनी चपेट में ले लिया। साहिल की मां का आरोप है कि गाड़ी एक नाबालिग चला रहा था, जो सड़क पर स्टंट करते हुए रील शूट कर रहा था।
-1771312187607.jpg)
मां का कहना है कि यह 'हिट एंड रन' का साधारण मामला नहीं है; बिना वैध लाइसेंस के पब्लिक सड़क पर जानलेवा स्टंट करना सीधे तौर पर हत्या के समान है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा सकती है। दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र 17 साल है, लेकिन शुरुआती FIR में उसकी उम्र 19 साल दर्ज की गई थी ताकि उस पर बालिग की तरह केस चलाया जा सके। अब मामला किशोर न्याय बोर्ड (JJB) और अदालत के बीच फंसा है कि आरोपी पर नाबालिग के रूप में मुकदमा चले या उसकी गंभीरता को देखते हुए उसे बालिग माना जाए।
इसे भी पढ़ें -दोस्तों को बोल देती हैं बौना और मोटा, तो हो सकती है जेल; Body Shaming पर क्या है भारत का कानून?
भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हिट एंड रन के मामलों में अब बेहद सख्त प्रावधान हैं। नए नियमों के मुताबिक-
यदि कोई चालक लापरवाही से गाड़ी चलाकर किसी की मौत का कारण बनता है और पुलिस को सूचना दिए बिना मौके से भाग जाता है, तो उसे 10 साल तक की जेल और भारी जुर्माने की सजा हो सकती है।
-1771312216158.jpg)
नाबालिग के मामले में 'जुवेनाइल जस्टिस एक्ट' के तहत कठोर कार्रवाई का प्रावधान है, विशेषकर यदि अपराध 'जघन्य' (Heinous) श्रेणी में आता है।
इसे भी पढ़ें -अब कोर्ट-कचहरी के चक्करों से मिलेगी आजादी, WhatsApp पर शुरू हुई सरकारी कानूनी सेवा, जानें कैसे उठाएं लाभ?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।