ज्यादा शराब पीने से महिलाओं के शरीर में दिखते हैं ये बदलाव

शरीर में अल्कोहल का बहुत ही अलग असर हो सकता है और इसके कारण आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। अल्कोहल से महिलाओं को क्या असर हो सकता है ये जान लीजिए। 

 
Shruti Dixit
How alcohol affects female body

अल्कोहल सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है ये तो हम सभी को पता है। पर क्या आपको पता है कि इसे ज्यादा पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं? अब आपका कहना होगा कि इससे लिवर खराब होता है, लेकिन ये सिर्फ लिवर तक ही सीमित नहीं रहता है। अल्कोहल का खराब असर पूरे शरीर पर पड़ता है और ये इतना ज्यादा परेशान कर सकता है कि आपको दिल की बीमारी भी हो जाए। अल्कोहल और Cardiomyopathy को लेकर भी इन दिनों बहुत चर्चा हो रही है।

अल्कोहल अगर ज्यादा पिया जाए तो उसका असर क्या होता है और किस तरह से आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है इसके बारे में जानने के लिए हमने Aster CMI Hospital के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर प्रदीप कुमार से बात की।

डॉक्टर प्रदीप का कहना है कि कई बार बिंज ड्रिंकिंग को लोग खराब नहीं समझते हैं, लेकिन असल मायने में ये बहुत ज्यादा असर दिल पर डालती है। शरीर के बाकी अंगों के साथ-साथ ये दिल को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- पति के शरीर में दिखने लगे हैं ये बदलाव तो बिल्कुल छुड़वा दें शराब

Cardiomyopathy का होता है खतरा

सबसे पहला खतरा जो जरूरत से ज्यादा अल्कोहल पीने से होता है वो कार्डियोमायोपैथी का होता है। दरअसल, ज्यादा अल्कोहल इनटेक से आपको हाइपरटेंशन की समस्या होती है और इसके कारण हार्ट की मसल्स ज्यादा वीक हो जाती हैं। इससे ब्लड पंप करने की समस्या भी होती है और ये लगातार चलता रहा तो हार्ट फेलियर की समस्या भी हो सकती है।

alcohol problems in body

अधिकतर लोगों को लगता है कि अल्कोहल पीने से सिर्फ लिवर की समस्या होती है, लेकिन सिर्फ लिवर ही नहीं इससे दिल पर भी बहुत ज्यादा असर पड़ता है।

ज्यादा अल्कोहल पीने से महिलाओं को होने वाली समस्याएं

ऊपर बताई गई दिल की बीमारी की परेशानी तो महिलाओं को पुरुषों दोनों को ही हो सकती है, लेकिन अगर सिर्फ महिलाओं की बात करें तो ज्यादा अल्कोहल बहुत ज्यादा परेशान कर सकता है।

female body and alcohol affects

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की रिसर्च में ये बात सामने आती है कि महिलाओं के जरूरत से ज्यादा अल्कोहल पीने से उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- माना खराब है शराब! लेकिन क्‍या सच में इतने बुरे होते हैं ये 8 Alcoholic Drinks?

दरअसल, महिलाओं का बॉडी स्ट्रक्चर जिस तरह का बना होता है वो पुरुषों की तुलना में ज्यादा अल्कोहल एब्जॉर्ब कर लेती हैं।

adverse affects of alcohol in female body

  1. महिलाओं को लिवर सिसोरिस की समस्या अल्कोहल पीने से ज्यादा हो सकती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं इससे ज्यादा पीड़ित होती हैं।
  2. अल्कोहल महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा असर करता है इसका असर दिमाग पर भी हो सकता है।
  3. महिलाओं का अल्कोहल सेवन ब्रेस्ट कैंसर से भी जोड़कर देखा जाता है।
  4. प्रेग्नेंसी के दौरान अल्कोहल पीने से होने वाले बच्चे को fetal alcohol spectrum disorders (FASD) होने का रिस्क होता है।
  5. अत्यधिक अल्कोहल का सेवन करने से मिसकैरेज, स्टिल बॉर्न बेबी और कई जन्मजात बीमारियों का खतरा होता है।
  6. महिलाओं को अल्कोहल ज्यादा पीने से ब्लोटिंग और जरूरत से ज्यादा क्रैम्प्स होने की समस्या भी हो सकती है।
  7. पीरियड्स के दौरान अल्कोहल पीने से पीरियड ब्लड थिनिंग या फिर एक्स्ट्रा ब्लीडिंग की समस्या सामने आ सकती है जिससे आपको परेशानी बढ़ सकती है।
  8. पैरों और हाथों में क्रैम्प्स की समस्या भी हो सकती है और ज्यादा अल्कोहल शरीर में वॉटर रिटेंशन भी कर सकता है।

एक लिमिट में पिया जाए तो ये इतना बुरा नहीं होता, लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा अल्कोहल का सेवन कर रही हैं तो तकलीफ बढ़ने की गुंजाइश ज्यादा रहती है। एक बात समझने वाली है कि अगर आपने अल्कोहल का सेवन बहुत ज्यादा किया तो शरीर को परमानेंट डैमेज भी हो सकता है। अगर आपको लग रहा है कि अल्कोहल पीने पर हमेशा दिक्कत हो रही है तो इसके बारे में डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

क्या आपको भी अल्कोहल पीने से परेशानी होती है? इसके बारे में हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आपकी परेशानी का हल निकालने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik