Fri Mar 27, 2026 | Updated 01:37 AM IST HZ Awards 2026
why do my breasts hurt 2 weeks before period

मुझे हर महीने पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में दर्द और भारीपन महसूस होता है, क्या मुझे Breast Cancer है?

पीरियड आने से पहले और इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई हार्मोन बदलाव होते हैं, जिनका असर उनके शरीर पर साफ नजर आता है। कई महिलाएं पीरियड से कुछ दिन या हफ्ते पहले ब्रेस्ट में भारीपन या दर्द की शिकायत करती हैं। कई बार उनके मन में ये डर भी आता है कि कहीं ये ब्रेस्ट कैंसर का संकेत तो नहीं है, चलिए इसका जवाब डॉक्टर से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-26, 17:25 IST

ब्रेस्ट कैंसर के मामले महिलाओं में आजकल काफी देखने को मिल रहे हैं। अगर इसके लक्षण शुरुआत में ही पकड़ लिए जाएं, तो इसका इलाज पूरी तरह संभव है। जहां एक तरफ कई महिलाएं इसके शुरुआती लक्षणों को नहीं पहचान पाती है और इसकी वजह से कई बार मुश्किल बढ़ जाती है, तो वहीं दूसरी तरफ कई बार महिलाएं डर और घबराहट के चलते नॉर्मल दर्द, गांठ या अन्य किसी संकेत को ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण समझ लेती हैं। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि कौन-से लक्षण ब्रेस्ट कैंसर के हो सकते हैं और कौन-से नहीं। कई महिलाओं को पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में भारीपन महसूस होता है या कई बार तेज दर्द होता है और कुछ महिलाओं को ऐसा लगता है जैसे ब्रेस्ट में गांठ हो गई है, क्या ये ब्रेस्ट कैंसर का संकेत होता है और क्या इसे लेकर आपको घबराने की जरूरत है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में हमें डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) बता रही हैं।

क्या हर महीने पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में दर्द और भारीपन महसूस होना Breast Cancer का संकेत है?

breast hygiene tips for women by expert

  • सबसे पहले आपको ये समझने की जरूरत है कि ब्रेस्ट या इसका आस-पास होने वाली हर गांठ कैंसर नहीं होती है और ब्रेस्ट में होने वाला दर्द भी हर बार ब्रेस्ट कैंसर की निशानी नहीं होता है।
  • डॉक्टर का कहना है कि कई महिलाएं ये सवाल पूछती हैं कि क्या हर महीने पीरियड से पहले ब्रेस्ट में दर्द या भारीपन, ब्रेस्ट कैंसर के कारण हो सकता है? इसका जवाब ये है कि अमूमन पीरियड्स से पहले अगर आपको ब्रेस्ट में भारीपन महसूस होता है, तो ये कैंसर का संकेत नहीं होता है।
  • ऐसा पीरियड से पहले शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के कारण होता है। कई महिलाओं को इन दिनों में ब्रेस्ट में इस तरह दर्द होता है, जैसे कोई चोट लग गई हो, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है, ये असल में पीएमएस यानी प्री मेंस्टुअल सिंड्रोम के कारण होता है।
  • कई बार पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट बहुत सेंसिटिव हो जाते हैं और हल्का सा छूने पर भी तेज दर्द महसूस होता है, ये भी पूरी तरह नॉर्मल है।

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में सैनिटरी पैड बन सकता है कैंसर का कारण? डॉक्टर से जानें

diy detox drinks using Indian spices

  • आपको ये समझना होगा कि अगर ये दर्द पीरियड के बाद ठीक हो जाता है, तो इसे ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण नहीं माना जा सकता है।
  • ब्रेस्ट में दर्द गलत फिटिंग की ब्रा पहनने के कारण भी हो सकता है। कई बार गलत साइज की ब्रा की वजह से ब्रेस्ट को सही सपोर्ट नहीं मिल पाता है और दर्द होने लगता है।
  • ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों में ब्रेस्ट या बगल में गांठ और ब्रेस्ट की स्किन में बदलाव शामिल हैं। 


यह भी पढ़ें- Breast Cancer: क्या अंडरवायर ब्रा पहनने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए इस बारे में क्या है डॉक्टर का कहना

 

एक्सपर्ट का कहना है कि सभी महिलाओं को समय-समय पर सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन जरूर करना चाहिए। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।