क्या आपको ऐसा लग रहा है कि आपके ब्रेस्ट पहले की तरह फर्म नहीं दिख रहे हैं? साथ ही आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि ब्रेस्ट शेप खो रही है और लटकने लगी है? तो आपको इस आर्टिकल में बताए 5 योग मुद्राएं को करना चाहिए। यह आपके ब्रेस्ट को मजबूत करेंगी और आपको कुछ ही समय में एक परफेक्ट शेप देंगी।
हर महिला की इच्छा होती है कि उसका बॉडी पूरी तरह से टोंड हो। इसके लिए महिलाओं को सही शेप की ब्रेस्ट और पतली कमर पाने की इच्छा होती है। अब सभी प्रकार के एक्सरसाइज, डाइट और अन्य चीजों की मदद से पतली कमर प्राप्त करने के कई तरीके हैं। लेकिन एक मजबूत बस्ट होना एक मुश्किल काम हो सकता है, खासकर उन महिलाओं के लिए जिनके ब्रेस्ट ढीले हैं।
झुर्रियों और फाइन लाइन्स की तरह, ढीले ब्रेस्ट भी हर महिला के शरीर में होने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों का एक हिस्सा हैं। ब्रेस्ट में ढीलापन आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे वजन ज्यादा होना, बिना सपोर्ट वाली ब्रा पहने एक्सरसाइज करना, स्मोकिंग और बढ़ती उम्र। लेकिन यहां एक समाधान है जो अनकंर्म्फेटेबल अंडरवायर ब्रा, ब्रेस्ट इंप्लांट और महंगी ब्रेस्ट मसाज से आपको पूरी तरह से बचा सकता है।
जब परफेक्ट ब्रेस्ट शेप देने की बात आती है तो योग के कई फायदे होते हैं। तो आप किसका इंतजार कर रही हैं? इन बहुत ही आसान लेकिन प्रभावी योगासन को देखें जो वास्तव में आपके ब्रेस्ट को सही शेप में लाने में मदद कर सकते हैं। इन योगासन के बारे में हमें फिटनेस ट्रेनर प्रियंका सिंह जी बता रही हैं।
ये एक पीछे झुककर किया जाने वाला आसन हैं जिससे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सुधरता है और ब्रेस्ट को शेप मिलता है। इसे करते समय आपको अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को अच्छी तरह से पीछे की ओर झुकाना होता है। इसे करने से शरीर की आकृति ऊंट की तरह हो जाती है, इसलिए इसे उष्ट्रासन या कैमल पोज के नाम से जाना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:बढ़ती उम्र में ब्रेस्ट के ढीलेपन को दूर करने के लिए ये टिप्स अपनाएं
भुजंगासन पीठ दर्द और पेट के फैट कम करने में तो फायदेमंद होता ही है, साथ ही इससे ब्रेस्ट को भी सही शेप में लाया जा सकता है। इसके अलावा, ये स्पाइन को मजबूतबनाता है।
गोमुखासन योग अभ्यास के दौरान आपके ब्रेस्ट एरिया के पास स्ट्रेच होता है जिससे वहां की मसल्स बनती हैं और ओवरऑल अपर बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार होता है। इसके अलावा, ये ब्रेस्ट के लचीलेपन को भी बढ़ाता है। इसे काऊ फेस पोज के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे करते समय पांव की स्थिति काफी हद तक गाय के मुंह की आकृति जैसे हो जाती है।
धनुरासन ब्रेस्ट एरिया की ओर ब्लड फ्लो को बढ़ाता है जिससे वहां की मसल्स डेवलप होने के साथ ही स्ट्रॉन्ग होती हैं। इसके अलावा, ये आसन थायरॉयड ग्लैंड्स की भी मसाज करता है। इसके रोजाना अभ्यास से कंधे मजबूत होते हैं और पेट व कमर के आसपास जमी चर्बी भी कम होती है।
चक्रासन करते समय भी आपके ब्रेस्ट एरिया के पास होने वाला स्ट्रेच वहां की मसल्स बनाने और उसकी ग्रोथ में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:ब्रेस्ट का ढीलापन दूर करने के लिए हफ्ते में सिर्फ 3 बार ये 2 एक्सरसाइज करें
View this post on Instagram
इन योगासन को करके आपको ब्रेस्ट को सही शेप में रखने में मदद मिलेगी। आप एक्सपर्ट के वीडियो को देखकर भी आसानी से इन योगासन को कर सकती हैं। योग से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।