herzindagi
Bollywood Style Diva Sonam Kapoor

Happy Birthday Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने 2 महीने में 35 किलो वजन कैसे किया कम? आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का राज

बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश कही जानें वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर के बर्थडे पर हम आपको बताएंगे कि किस तरह 2 महीने में उन्होंने 35 किलो वजन घटाया था। 
Editorial
Updated:- 2021-06-09, 09:24 IST

सोनम कपूर, बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं।अपने डिफ्रेंट स्टाइल के लिए सोनम कपूर इंडस्ट्री में फेमस हैं। सोनम कपूर एक बेहतरीन एक्ट्रेस तो हैं ही साथ ही वह बॉलीवुड में दो और कारणों से हमेशा चर्चा में रहती हैं पहला है उनके बोल्ड कमेंट्स और दूसरा है उनके फैशनेबल अंदाज। सोनम कपूर के लुक्स के चर्चे ऐसे ही नहीं होते बल्कि वह इसके लिए काफी मेहनत भी करती हैं। आज सोनम कपूर का बर्थ डे है।

इस वर्ष वह 36 साल की हो जाएंगी। 30 प्लस होने के बाद भी सोनम कपूर ने खुद को काफी फिट रखा है। मगर, ऐसा हमेशा से नहीं था। एक वक्त था जब सोनम कपूर का वजन 86 किलो था। मगर, सोनम कपूर ने जब इस बात की ठानी कि उन्हें बॉलीवुड में करियर बनाना है तो उन्होंने ने अपने वजन को कम करने की कोशिशें भी शुरू कर दी थी।

सोनम कई पुराने इंटरव्‍यूज में अपनी वेट लॉस जर्नी का जिक्र कर चुकी हैं। आज उनके बर्थ डे के दिन चलिए हम आपको बता ते हैं कि कैसे उन्‍होंने अपना वजन कम किया।

इसे जरूर पढ़ें: Diabetes Management: सोनम कपूर आहूजा की तरह डायबिटीज को ऐसे करें मैनेज

View this post on Instagram

I had the incredible honour of Launching the incredible collection Garden Of Kings from @chopard It promotes sustainable luxury and is made of precious materials from nature. What a moving story behind everyone of the #chopardparfums from this collection. ☀️ custom @ashistudio

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) onMay 21, 2019 at 4:51am PDT

सोनम कपूर की वेट लॉस जर्नी

जब सिंगापुर में सोनम कपूर अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए पहुंची तो उस दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया था। उस वक्त उनके मन में बॉलीवुड में करियर बनाने और एक्ट्रेस बनने का ख्वाब भी नहीं था। जब वह भारत वापिस आईं और उन्हें संजय लीला भंसाली ने फिल्म सांवरिया ऑफर की तो उनमें एक्टिंग के प्रति इच्छा जागी। इसके पहले से ही उन्हें उनके वजन को लेकर टोका जाना शुरू हो गया था। इसलिए उन्होंने पहले से ही ठान लिया था कि वजन कम करना है। मगर, फिल्म के ऑफर ने उन्हें और भी इंकरेज किया। सोनम कपूर ने फिल्म के लिए खुद को तैयार करने के लिए 2 महीने में 35 केजी वजन कम कर लिया। वह इसके लिए अपनी मां सुनीता को थैंक्स कहती हैं। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, ‘ मां ने ही मुझे पतला होने में मदद की। उन्होंने ने मुझे उन सब चीजों से दूर कर दिया जो मुझे बचपन से ही बहुत पसंद थीं। मम्मी ने सबसे पहले मेरा चॉकलेट्स, जंक फूड और मीठा खाने की आदत छुड़वाई।’

इसे जरूर पढ़ें: Celeb Beauty Tips: सोनम कपूर की Flawless Skin का राज है उनका स्किन केयर ब्यूटी रुटीन

सोनम कपूर की फिटनेस का राज

सोनम कपूर का वर्कआउट सेशंन काफी हार्ड होता है। उनके वेट ट्रेनर्स Shervir and Monisha हैं, जो सोनम को वर्कआउट करने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं और उन्हें कभी इसे मिस नहीं करने देते। सोनम पिलाटेस भी करती हैं और उनकी टीचर यासमीन कराचीवाला हैं। वह इसमें उनकी मदद भी करती हैं। इसके अलावा सोनम पावर योगा भी करती हैं और टोंड बॉडी के लिए उन्होंने कथक सीखा है। वह कभी भी अपनी वर्कआउट क्लास मिस नहीं करतीं। जब वह मुंबई में नहीं होती हैं तब भी वह अपने एक्सरसाइज रूटीन को फॉलो करती हैं। इससे उन्हें कैलोरीज बर्न करने में मदद मिलती है। सोनम कपूर हर दिन बदल-बदल कर एक्सरसाइज करती हैं। दिन के 30 मिनट एक्सरसाइज को देना सोनम की लाइफस्टाइल का पार्ट है। उन्हें जब टाइम मिलता है तो स्विमिंग भी करती हैं।

View this post on Instagram

🧁

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) onMay 15, 2019 at 11:15am PDT

सोनम कपूर डाइट प्लान

सोनम कपूर बहू फूडी हैं। मगर, अपने खाने पर कंट्रोल कैसे करना है यह उन्हें बखूबी आता है। सोनम बताती हैं, ‘मैं जादादेर बूखी नहीं रहती। हर दो घंटे में हलका फुलका कुछ खा लेती हूं। और दिन भर में 4 छोटी-छोटी मील्स लेती हूं।’ इसे अलावा सोनम कपूर बहुत सारा पानी पीती हैं। सोनम दिन भर में 4 लीटर पानी पी जाती हैं। खाने में सोनम कभी भी रिफाइन शुगन नहीं लेतीं। वह ज्यादातर नैचुरल शुगर से बनी मिठाइयां ही खानी पसंद करती हैं। सोनम ब्रेकफास्ट में ओटमील और फ्रूट्स लेती हैं। वर्कआउट करने से पहले वह ब्राउन ब्रेड और अंडे का सफेद भाग खाती हैं। इसके साथ वह प्रोटीन शेक भी लेती हैं। लंच में सोनम दाल, सब्जी, एक रागी की रोटी, सलाद और एक पीस चिकन या फिश खाती हैं। शाम के वक्त सोनम कपूर हाई फाइबर नमकीन और अंडे का सफेद भाग खाती हैं। डिनर में सूप और सलाद के अलावा कभी-कभी सोनम चिकन और फिश खा लेती हैं। इन सबके अलावा सोनम कपूर हमेशा अपने साथ सेब, सैंडविच और हेल्थ बार्स रखती हैं, जब उन्हें भूख लगती है तो वह इसे खा लेती हैं।

अगर, आपको भी सोनम की फैट टू फिट स्टोरी से इंस्पिरेशन मिली है तो आप उनकी तरह अपने खानपान पर कंट्रोल करके अपने वजन को घटा सकती हैं और एक्सरसाइज करके बॉडी को टोनअप भी कर सकती हैं।फिटने से जुड़ी और भी टिप्‍स और ट्रिक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें HerZindagi।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।