बी-टाउन में फैशनेबल एक्ट्रेसेस में एक नाम बड़ी शान से लिया जाता है और वह है फैशनीस्ता सोनम कपूर का। फैशन के नए-नए ट्रेंड्स लाने वाली सोनम कपूर वेस्टर्न लुक हो या इंडियन हर लुक को बेहद एलिगेंस और खूबसूरत ढंग से कैरी करती हैं। मगर, केवल आउटफिट ही नहीं उनका मेकअप और हेयरस्टिाइल भी परफेक्ट होता है। सोनम कपूर को इसी लिए स्टाइल डीवा भी कहा जाता है। मगर, विदआउट मेकअप भी सोनम कपूर की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। खासतौर पर उनकी फ्लॉलेस स्किन सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। सोनम अपनी त्वचा का खास ख्याल रखती हैं, चलिए हम आपको बताते हैं कि सोनम का स्किन केयर रूटीन क्या है।
इसे जरूर पढ़ें: कोट-पैंट पर 155 कैरेट कोलोबियन पन्ना हार पहन सोनम कपूर ने दिखाया ‘Boss Lady’ अवतार
सोनम कपूर की फ्लॉलेस त्वचा का राज है उनका स्किनकेयर रूटीन। सोनम कपूर सुबह सबसे पहले उठकर अपने चेहरे की क्लीनिंग टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करती हैं। वह इसके लिए बेस्ट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा हर 15 दिन में एक बार वह फेशियल जरूर लेती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Modern Maharani Makeup Tips: सोनम कपूर का यह ‘Maharani’ अंदाज आपको भी आएगा पसंद
सोनम कपूर इस बात का भी ध्यान रखती हैं कि उनकी त्वचा पर टैनिंग न हो। इसके लिए वह घर से बाहर निकलने के 15 मिनट पहले सानस्क्रीन लगाती हैं। सोनम की त्वचा ऑयली है इसलिए वह ऑयल बेस्ड सनस्क्रीन लगाने से बचती हैं। इसके अलावा वह स्किन को डीटैन करने के लिए दूध, बेसन और दही को मिला कर उसका फेसपैक बना कर चेहरे पर लगाती हैं।
सोनम कपूर अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिन में 2 बार नारियल पानी पीती हैं। इसके अलावा वह हर 30 मिनट में एक ग्लास पानी पीती हैं। इतना ही नहीं सोनम अपने चेहरे पर जो कॉस्मैटिक्स यूज करती हैं वह भी कम से कम कैमिकल बेस्ड होते हैं। सोनम कपूर दिन में दो बार अपने चेहरे पर ऐलोवेरा जैल जरूर लगाती हैं। इससे उनकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती हैं।
सोनम की स्किन की तरह उनके बाल भी काफी सिल्की शाइनी हैं। वह अपने बालों में महीने में 2 बार डीप ऑयलिंग करती हैं। इसके लिए वह बादाम के तेल में कोकोनट ऑयल मिलाती हैं और बालों में डीप मसाज करती हैं। इससे उनके बाल मॉइश्चराइज भी होते हैं और उनमें एक्ट्राऑर्डीनरी स्मूदनेस भी आती है। सोनम बालों को दिन में 5 बार कोम करती हैं। उनका ऐसा मानना है कि इससे उनके बालों की अच्छी एक्सरसाइज भी हो जाती हैं।
जब सोनम कपूर शूटिंग नहीं कर रही होती हैं तो वह कभी भी मेकअप का इस्तेमाल नहीं करती हैं। वह नॉन शूटिंग डेज पर लिप ग्लॉस और मस्कारा ही लगाती हैं। इसके अलावा वह अगर मेकअप का इस्तेमाल करती भी हैं तो जरूरत खत्म होने के तुरंत बाद ही उसे अच्छे मेकअप रिमूवर से उतार भी देती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।