क्या आप थाइज पर जमा चर्बी से परेशान हैं?
क्या आप हिप्स को शेप में लाना चाहती हैं?
कोशिशों के बावजूद इन्हें टोन नहीं कर पा रही हैं?
लेकिन इसे कम करने के लिए जिम नहीं जाना चाहती हैं?
तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको टि्वस्ट के साथ स्क्वाट्स बता रहे हैं। जिसे आप घर में आसानी से करके बॉडी के निचले हिस्से को आसानी से टोन कर सकती हैं। इन एक्सरसाइज की जानकारी हमें सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित का इंस्टाग्राम अकाउंट देखने के बाद मिली है। आप भी उनके बताए ट्विस्ट के साथ इन स्क्वाट्स को आजमाएं।
कोविड -19 ने हममें से अधिकांश के लिए जिम जाना मुश्किल बना दिया है। हम उस इंटेस वर्कआउट को याद कर रही हैं जो बॉडी को शेप और मसल्स की ताकत बढ़ाने में मदद करते हैं। हालांकि होम वर्कआउट की अपनी सीमाएं होती हैं, लेकिन एक व्यक्ति जो उन्हें दूर करने में आपकी मदद कर सकता है, वह सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित हैं। जी हां सारा अली खान और जाह्नवी कपूर को ट्रेनिंग दे चुकीं नम्रता अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने फैन्स के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें विभिन्न प्रकार के स्क्वाट्स करते हुए देखा जा सकता है।
नम्रता पुरोहित का स्क्वाट वर्कआउट
View this post on Instagram
उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ''मैं ऐसे बहुत से लोगों को जानती हूं जो स्क्वाट करना पसंद करते हैं। लेकिन यह केवल एक ही प्रकार का नहीं है, इसमें इतनी विविधताएं और संभावनाएं हैं। यहां कुछ वर्जन दिए गए हैं जो आपके बैलेंस को चुनौती देते हैं, पूरे शरीर को एक्टिव करते हैं, कोर को संलग्न करते हैं और बाजुओं पर भी काम करते हैं। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें, चीजों को मिलाना और फिटनेस के सभी पहलुओं पर काम करना अच्छा है। इसे आजमाएं और मुझे बताएं कि आप कैसा महसूस करते हैं।''
इसे जरूर पढ़ें:Attractive legs से लेकर sexy butt के लिए आप squats जरूर करें
स्क्वाट विद आर्म्स
- इसे करने के लिए अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई में अलग करके खड़ी हो जाएं।
- अपनी बाजुओं को साइड में रखें।
- फिर अपनी बाजुओं को हवा की ओर बढ़ाएं और हिप्स को पीछे की ओर धकेलने की कोशिश करें।
- इसमें आपको कोर संलग्न होना चाहिए।
- फिर वापस स्क्वाट की पोजीशन में आ जाएं।
- अब एक्सरसाइज को दोहराने के लिए शुरुआती पोजीशन में आ जाएं।
- इस एक्सरसाइज को आपको 10 से 20 रेप्स करने होंगे।
स्क्वाट पल्सेस
- इसे करने के लिए कंधों को चौड़ा करके और पीठ को सीधा रखते हुए खड़ी हो जाएं।
- फिर अपनी बाजुओं को हवा की ओर बढ़ाते हुए स्क्वाट करें।अब ऐसा करें कि आप कुर्सी पर बैठी हैं, उतर रही हैं और अपने हिप्स को घुटनों के नीचे ले जा रही हैं।
- फिर हिप्स को घुटनों से थोड़ा ऊपर उठाएं।
- कंधों को बिजी रखते हुए और ग्लूट्स से फायरिंग करते हुए, इस एक्रसाइज को दोबारा करें।
- इस एक्सरसाइज को आपको 20 रेप्स में करना होगा।
स्क्वाट विद बैलेंस
- अपने पैरों को कंधे-चौड़ाई से अलग करके अपनी बाजुओं को साइड में रखकर इस एक्सरसाइज की शुरुआत करें।
- फिर अपनी बाहों को हवा की ओर बढ़ाते हुए और हिप्स को पीछे की ओर पुश करें।
- इसमें आपका कोर संलग्न होना चाहिए।
- पहली की पोजीशन में वापस आते हुए, अपने बाएं घुटने को चेस्ट की ओर लेकर जाएं।
- फिर दाहिने पैर से इस एक्सरसाइज को अपनाएं।
- इस एक्सरसाइज को भी आपको 20 रेप्स में करना होगा।
स्क्वाट विद ट्विस्ट बैलेंस
- स्क्वाट विद बैलेंस मूवमेंट की तरह करते हुए इस एक्सरसाइज में अपने दाहिने घुटने को ऊपर की ओर लाएं।
- ऐसा करते हुए अपनी बाजुओं को जमीन के समानांतर फैलाकर दाईं ओर घुमाएं। बाएं घुटने को घुमाकर भी इस एक्सरसाइज को दोहराएं।
- इस एक्सरसाइज को भी आपको 20 रेप्स में करना होगा।
स्क्वाट विद आर्म्स जंप
- अपनी बाजुओं को हवा में फैलाते हुए और हिप्स को पीछे की ओर पुश करें।
- फिर थोड़ा जोर देते हुए हवा में कूद जाएं।
- एक्सरसाइज को दोहराने से पहले अपने पैरों पर बैठने की पोजीशन में वापस आ जाएं।
- इस एक्सरसाइज को भी आपको 20 रेप्स में ही करना होगा।
नम्रता ने अपने फैन्स से इन 5 तरह के स्क्वाट्स को अपने रूटीन में शामिल करने का आग्रह किया है क्योंकि चीजों को मिलाना और फिटनेस के सभी पहलुओं पर काम करना अच्छा है। स्क्वाट्स न केवल निचले शरीर, बल्कि आपकी कोर और पीठ की मसल्सको भी टोन करने में मदद करता है। अगर आप भी घर पर शरीर के निचले हिस्से को टोन करना चाहती हैं तो नम्रता की बताई इन एक्सरसाइज को जरूर करें। आप नम्रता का वीडियो देखकर आसानी से इन एक्सरसाइज को कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Instagram.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों