आजकल की हालात को देखते हुए हर किसी को अपनी फिटनेस का ख्याल रखना चाहिए। खासतौर से इस समय महिलाओं को खुद पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि वह घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारियां घर पर रहकर निभा रही है। घर पर लंबे समय तक बैठे रहने से न केवल उनका वजन बल्कि पेट की चर्बी भी बढ़ने लगी हैं। इसलिए आज हम 50 की उम्र की महिलाओं के लिए कोर एक्सरसाइज लेकर आए हैं। महिलाओं को नियमित रूप से इन एक्सरसाइज को करना चाहिए। इस एक्सरसाइज का असर पूरी बॉडी पर पड़ता है। इसे रोजाना करने से न केवल बढ़ता वजन कम होता है बल्कि पेट की चर्बी भी कम होती है और शरीर अंदर से मजबूत रहता है।
इन एक्सरसाइज के बारे में हमें बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री का इंस्टाग्राम अकांउट देखने के बाद पता चला है। जी हां मैंने प्यार किया के एक्ट्रेस भाग्यश्री हेल्दी रहने के लिए घर पर कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं। इतना ही नहीं वह फैन्स को फिटनेस के लिए इंस्पायर करने के लिए वीडियोज और फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ प्रभावी कोर स्ट्रेथिंग एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इन एक्सरसाइज की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बिना किसी उपकरण के किया जा सकता है। हम लॉकडाउन में जिम जाने में असमर्थ हैं लेकिन हम में से हर कोई इसे कर सकता है।
View this post on Instagram
भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो के कैप्शन में लिखा, "आपका कोर आपके शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि यह सभी मूवमेंट्स को सपोर्ट करता है, चाहे आप चल, बैठ, दौड़ या कुछ भी कर रहे हों।" वह वीडियो में 6 कोर एक्सरसाइज करते हुए दिख रही हैं। जिनमें से प्रत्येक को चार बार किया गया। इन एक्सरसाइज में शामिल हैं-
मुख्य मसल्स को मजबूत करने के अलावा, वजन और चर्बी को कम करने के साथ इन एक्सरसाइज के अन्य फायदे भी हैं:
इसे जरूर पढ़ें:51 साल की भाग्यश्री की तरह टोन लेग्स पाने के लिए ये 7 एक्सरसाइज घर पर ही करें
यह पैर की मसल्स और हिप्स के आगे और पीछे के हिस्से पर काम करती है। लेग एक्सटेंशन पोश्चर और संतुलन में सुधार करने में मदद करता है।
यह एक्सरसाइज रीढ़ को समान रूप से स्ट्रेच के लिए आपकी बाहों और पैरों की ताकत का इस्तेमाल करता है। यह क्वाड्रिसेप्स और टखनों को मजबूत करने के अलावा कूल्हों, हैमस्ट्रिंग और काफ पर भी स्ट्रेच होता है।
यह रॉकिंग प्लैंक का एक रूप है जो पीठ के दर्द को कम करता है और शरीर के पिछले हिस्से पर स्ट्रेच है।
यह एक्सरसाइज ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग पर काम करती है। यह कंधे की मसल्स पर भी काम करता है। इसके अलावा रोटेटर कफ और समग्र स्थिरता में सुधार करता है।
यह रीढ़ पर काम करता है और आपको कमर दर्द से राहत दिलाता है। कोर के अलावा, यह हिप्स और पीठ की मसल्स पर काम करता है, पोश्चर में सुधार और गति की सीमा का उल्लेख करता है।
यह रीढ़ और पीठ की मसल्स को भी मजबूत करता है। यह पीठ दर्द को रोकता है और समग्र संतुलन और समन्वय में सुधार करता है।
इसे जरूर पढ़ें:वर्क फ्रॉम होम कर रही महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 3 एक्सरसाइज
इन एक्सरसाइज को करके आप आसानी से अपना कोर को मजबूत और वजन और चर्बी को कम कर सकती हैं। इन एक्सरसाइज को आप भाग्यश्री का वीडियो देखकर आसानी से कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।