महिलाएं ये 4 एक्‍सरसाइज करेंगी तो पीठ और पेट की चर्बी बर्फ की तरह पिघल जाएगी

पेट और पीठ की चर्बी के कारण मनचाहे कपड़े नहीं पहन पाती हैं तो इस आर्टिकल में बताई एक्‍सरसाइज को रोजाना कुछ देर जरूर करें। 

exercises to reduce back fat at home

आश्चर्य है कि पेट और पीठ की चर्बी से कैसे छुटकारा पाया जाए? तो आप अकेली नहीं हो। हर महीने कई महिलाएं 'बैली और बैक फैट एक्सरसाइज' की खोज करती हैं, यही वजह है कि आज हम आपके लिए इन दोनों हिस्‍सों की चर्बी कम करने वाली एक्‍सरसाइज लेकर आए हैं।

पेट की चर्बी कम करना एक ऐसी समस्या है जो कई महिलाओं को परेशान करती है। बेली फैट आपकी कमर के आसपास जमा चर्बी है। पेट की अतिरिक्त चर्बी आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। यह हाई ब्‍लड शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्‍लड प्रेशर और कई हृदय रोगों जैसी कुछ गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है।

इसके अलावा, यदि आप पीठ की लटकती चर्बी से जूझ रही हैं, तो हम आपको बता दें कि पीठ की चर्बी इंसुलिन प्रतिरोध और टेस्टोस्टेरोन के हाई लेवल से भी जुड़ी हो सकती है। साथ ही इससे डायबिटीज, पीसीओएस और इनफर्टिलिटी का खतरा बढ़ सकता है।

इसलिए पेट और पीठ की लटकती चर्बी को पिघलाना जरूरी है। इन हिस्‍सों की चर्बी कम करने के लिए, आपको अपने द्वारा ग्रहण की जाने वाली कैलोरी को सीमित करना होगा या केवल उतनी ही कैलोरी का उपभोग करना होगा जितना आप प्रतिदिन जला सकती हैं।

इसके लिए आपको कैलोरी की मात्रा पर लगातार नजर रखने की जरूरत है और अधिक कैलोरी बर्न करने के लिए रेगुलर एक्‍सरसाइज करना चाहिए।

आज हम आपको कुछ ऐसी एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो इन हिस्‍सों की चर्बी को कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं। इन एक्‍सरसाइज की सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसके बारे में हमें फिटनेस और योग एक्‍सपर्ट Rita Kanabar जी बता रही हैं और इसे आप घर पर आसानी से कर सकती हैं।

पहली एक्‍सरसाइज

  • इसे करने के लिए सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
  • अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई में खोल लें।
  • फिर अपने घुटनों को थोड़ा सा मोड़कर नीचे चेयर पोजीशन में आ जाएं।
  • इसके बाद अपने हाथों को सामने की ओर कर लें।
  • फिर हाथों को साइड और इसके बाद पीछे की ओर ले जाकर स्‍ट्रेच करें।
  • इस एक्‍सरसाइज को कई बार दोहराएं।

दूसरी एक्‍सरसाइज

  • इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
  • फिर चेस्‍ट के हिस्‍से से अपनी बॉडी को थोड़ा सा उठा लें।
  • अपने हाथों को आगे की ओर फैला लें।
  • अब हाथों को कोहनियों से मोड़ते हुए पीछे की ओर स्‍ट्रेच करें।
  • ऐसा करते हुए आपके शरीर का अगला हिस्‍सा थोड़ा ऊपर होना चाहिए।
  • फिर पहली पोजीशन में वापस आ जाएं।
exercise for fat

तीसरी एक्‍सरसाइज

  • इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए भी पेट के बल लेट जाएं।
  • फिर पहली एक्‍सरसाइज की तरह शरीर के अगले हिस्‍से को थोड़ा ऊपर की ओर उठा लें।
  • अपने हाथों को सामने की ओर सीधा करें।
  • अब हाथों को एकदम सीधा कोहनी को बिना मोड़े पीछे की ओर लेकर जाएं।
  • फिर हाथों को पीछे की ओर स्‍ट्रेच करें।
  • अब पुरानी पोजीशन में आ जाएं।

चौथी एक्‍सरसाइज

  • इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं।
  • फिर अपने पैरों को घुटनों से मोड़ ले और हाथों का सहारा लेकर शरीर को थोड़ा ऊपर की ओर उठाएं।
  • अब अपने एक पैर को ऊपर की ओर उठाएं।
  • फिर दूसरे पैर से इस एक्‍सरसाइज को करें।
  • इस एक्‍सरसाइज को कई बार करें।
exercise for back fat at home

पांचवी एक्‍सरसाइज

  • इसे करने के लिए घुटनों को मोड़कर हाथों और पैरों के बल डॉग पोजीशन आ जाएं।
  • फिर अपने दाएं पैर को पीछे की ओर और बाएं हाथ को आगे की ओर स्‍ट्रेच करें।
  • ऐसा दूसरी तरफ से भी करें।
  • फिर पुरानी पोजीशन में वापस आ जाएं।

इन वर्कआउट को क्रमशः 2-3 सेट, 15 से 20 रेप्स में करें।

रेस्‍ट - प्रत्येक सेट के बीच 15 सेकंड का आराम करें।

नोट:- अकेले एक्सरसाइज से कभी भी फ्लैट एब्स नहीं बन सकते हैं, रिजल्‍ट देखने के लिए आपको थोड़ी कैलोरी की कमी होने की जरूरत है।


Recommended Video

आप भी इन एक्‍सरसाइज को करके पेट और पीठ की लटकती चर्बी को कम कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। फिटनेस से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP