herzindagi
sonakshi Sinha fitness secret main

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्‍हा हैं बेहद फिट, उनकी फिटनेस का राज जानिए

अगर आपके मन भी यही सवाल है कि सोनाक्षी ने वेट कम कर खुद को एक नया शेप कैसे दिया है। तो आइए सोनाक्षी सिन्‍हा की फिटनेस का राज जानें।
Editorial
Updated:- 2019-09-13, 16:34 IST

अन्‍य बॉलीवुड एक्‍ट्रेस की तरह सोनाक्षी भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियो समय-समय पर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। सोनाक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके कई खूबसूरत फोटोज मौजूद है, जिन्हें देखने के बाद आपको अंदाजा हो जाएगा कि सोनाक्षी अब पहले के मुकाबले काफी पतली हो चुकी हैं। हर किसी के मन में यही सवाल है कि उन्होंने कैसे अपना वेट कम करके खुद को एक नया शेप दिया है। अगर आपके मन भी यही सवाल है तो आइए सोनाक्षी सिन्‍हा की फिटनेस का राज जानें।  जी हां सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए है जिन्हें देखकर आपको पता चल जाएगा कि सेक्सी फिगर बनाने के लिए सोनाक्षी को कितने पापड़ बेलने पड़े।

sonakshi sinha fitness beauty inside

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा करियर के शुरुआती दिनों में काफी मोटी दिखाई देती थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है। जी हां एक समय था जब सोनाक्षी सिन्हा को अपने एक्‍सट्रा वेट के कारण बहुत सी आलोचनाएं सुनने को मिलती थी। लेकिन अब, समय बदल गया है और यह बॉलीवुड एक्‍ट्रेस फिट और सेक्‍सी एक्‍ट्रेसेस की लिस्‍ट में शामिल हो गई हैं।

इसे जरूर पढ़ेें: ये वीडियो देख आप समझ जाएंगी कि कैसे सोनाक्षी सिन्हा ने बनाया सेक्सी फिगर

sonakshi Sinha fitness secret inside

बेहद बोल्‍ड नजर आ रही हैं सोनाक्षी

इन लेटेस्ट तस्वीरों में सोनाक्षी बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। अलग अलग ड्रेस में सोनाक्षी सिन्हा की इन तस्वीरों को फोटोग्राफर द्वारा बड़े ही बेहतरीन तरीके से शूट किया गया है। इन तस्वीरों में सोनाक्षी का लुक बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है और इन तस्वीरों को देखने के बाद आपको अंदाजा हो होगा कि दबंग गर्ल पहले से अब काफी पतली हो चुकी है!

sonakshi Sinha fitness secret inside

फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं सोनाक्षी

पिछले कई महीनों से वह फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। कड़ी मेहनत के बाद स्लिम-ट्रिम अवतार में आ चुकीं सोनाक्षी सिन्हा सबकी तारीफें बटोर रही हैं। उनके लिए डेली रूटीन में एक्सरसाइज बहुत जरूरी हो चुका है। हाल ही में हमने उनका वीडियो इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर देखा जिसमें वह शीर्षासन कर रही थी। अब समझ में आया कि वह आजकल इतनी फिट कैसे दिखती हैं।

sonakshi sinha fitness beauty inside

कुछ दिनों पहले पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने अपने एब्‍स दिखाकर सबको चौंका दिया था। फिर जैकलीन ने पोल डांस से खुद को फिट सबसे हैरात में डाल दिया था। अब दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्‍हा ने भी ऐसा ही कुछ कमाल किया है। हालांकि उन्‍होंने एब्‍स तो नहीं बनाए हैं और ना ही पोल डांस से खुद को फिट किया हैं। लेकिन उनका पर्फेक्‍ट हेडस्‍टैंड देखकर आप उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

इसे जरूर पढ़़ें: जानिए क्या है सोनाक्षी सिन्हा का बैकअप प्लान

 

 

 

View this post on Instagram

For months ive been avoiding this because i was always too afraid id let go of my hands and fall on my head, but i finally decided to give it a go, under the fine tutelage of @namratapurohit! Still a bit wobbly, but thats cool because its the first attempt, i know she’ll make a monkey out of me pretty soon, and ill have a more graceful video to show for it as well! Progress is a stepping stone to perfection, remember that! #pilatesgirl #smalljoys #trytillyousucceed

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) onNov 14, 2018 at 12:26am PST

सोनाक्षी ने कहा है, ''मेरा लक्ष्य लगातार अपनी सीमाओं से आगे जाकर हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने की दिशा में आगे बढ़ना है। मैंने पहले ऐसा कभी नहीं किया लेकिन अब मैं केवल बेहतर और बेहतर करना चाहती हूं।'' उन्होंने कहा कि वह खुद को ही चुनौती देना और बेहतर करना चाहती है।. इसमें उनकी डाइट से लेकर डेली एक्‍सरसाइज तक शामिल है। उन्होंने कहा, ''आखिरकार कड़ी मेहनत और समर्पण ही काम आता है। इसका कोई शॉर्टकट नहीं है।''

 

 

 

View this post on Instagram

ARM-ageddon!!! Working on the toughest to tame part of my body... slow and steady! @namratapurohit #pilatesgirl #armworkout #mondaymotivation

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) onSep 9, 2018 at 10:31pm PDT

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से की थी जिसके बाद सोनाक्षी बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में जबरदस्त अभिनय कर चुकी है। लेकिन पिछले काफी समय से सोनाक्षी सिन्हा की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर वह हमेशा खबरों में छाई रहती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) onJul 14, 2019 at 1:54am PDT

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।