हमने बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को अवार्ड नाइट के रेड कार्पेट पर कई बार ग्लैमर्स अंदाज़ में देखा है। सोनाक्षी सिन्हा के स्टाइल पर कई बार लोगों ने सवाल उठाए लेकिन फिर भी उनके अभी तक के ज्यादातर ग्लैमर्स अपीयरंस के लिए उनके फैंस ने उन्हे सराह है। सोनाक्षी सिन्हा के ब्राइडल लुक से लेकर उनके सभी रैंप लुक और रेड कार्पेट लुक तो आप देख ही चुके हैं। फिल्म इत्तफाक से एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अदाकारी दिखाने जा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक मैगज़ीन के लिए beach bride फैशन शूट करवाया है। जिसे देखने के बाद आप भी अपनी शादी गर्मियों के मौसम में करवाना चाहेंगी।
सोनाक्षी सिन्हा ने लंदन की एक मैगज़ीन खुश के लिए ये फैशन फोटोशूट करवाया हैं जिसमें सोनाक्षी सिन्हा beach bride के कई तरह के अलग-अलग लुक में नज़र आयी हैं। इस फैशन फोटोशूट में सोनाक्षी सिन्हा ने कई जाने माने फैशन डिज़ाइनर्स के डिज़ाइनर कपड़े पहने हैं। फोटो शूट का थीम काफी earthy है इसलिए उनका लुक mute tones में ही रखा गया है। ये फोटोशूट फैशन फोटोग्राफर अर्जुन मार्क ने किया है।
सोनाक्षी सिन्हा ने इस फोटो में जो ड्रेस पहनी है इसे फैशन डिज़ाइनर फाल्गुनी शैन पिकॉक ने डिज़ाइन किया है। इस खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी गाउन के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने गोयनका ज्वैल्स की खूबसूरत ज्वैलरी पहनी है। सोनाक्षी सिन्हा का ये लुक अल्ट्रा ग्लैमर्स लुक उनके सभी फैंस को पसंद आ रहा है।





HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों