Weight Loss Tips: श्रद्धा कपूर के इस स्‍पेशल डाइट प्लान से नए साल से पहले कम होगा आपका वजन

श्रद्धा कपूर न केवल अपनी डांसिंग के लिए, बल्कि अपने फिगर के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपनी फिगर को मेटेंन रखने के लिए क्‍या करती हैं आइए उनके डाइट प्‍लान के बारे में जानें। 

shraddha kapoor diet plan main

बॉलीवुड में डांस की बात आने पर कुछ ही एक्‍ट्रेस ऐसी है जिन्‍हें उनके बेबाक डांसिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है, और ऐसी ही एक एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर हैं। लेकिन एक अच्‍छी डांसर होने के अलावा, श्रद्धा को अच्‍छी एक्‍ट्रेस के रूप में भी जाना जाता है। कुछ दिनों पहले आई श्रद्धा की फिल्‍म 'स्‍त्री' और 'छिछोरे' में उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया। श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हसीना' जल्द ही रिलीज होने वाली है। श्रद्धा अच्‍छी एक्टिंग करने के अलावा बॉलीवुड की फिट एक्‍ट्रेस में से एक है। लड़के ही नहीं लड़कियां भी उनकी एक्टिंग और फिगर की जबरदस्‍त फैंन है। कुछ लड़कियां तो उनके जैसा फिगर पाना चाहती हैं। अगर आप भी ऐसी ही लड़कियों में से एक हैं जो श्रद्धा कपूर की पसंद करती हैं और उसके जैसा फिग्‍र पानी चाहती हैं तो इस आर्टिकल में दिए टिप्‍स को अपना सकती हैं। इस आर्टिकल में हमने शारदा कपूर के कुछ डाइट टिप्‍स दिए गए हैं जो वह अपना फिगर मेंटेन करने के लिए अपनाती हैं। और इस बात की जानकारी हमें उनके एक इंटरव्‍यू से मिली जो उन्‍होंने एक बड़े मीडिया हाउस को देते हुए बताया था।

इसे जरूर पढ़ें: बीटाउन की हिरोइन जैसा फिगर चाहिए तो जानिए वो दिनभर क्या खाती हैं

shraddha kapoor diet plan inside

बैलेंस डाइट करती है फॉलो

हालांकि बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर ने शुरू में किसी भी डाइट प्‍लान को फॉलो नहीं किया था, लेकिन समय के साथ उनमें बदलाव आया। अब एक्‍ट्रेस ने बैलेंस डाइट को फॉलो करना शुरू कर दिया है। श्रद्धा की डाइट में ग्रिल्ड सब्जियां, अंडे, मछली और फ्रेश फ्रूट जूस शामिल हैं। अगर आप भी अपना वजन कम और फिगर को मेटेंन रखना चाहती हैं तो ऐसा कर सकती हैं।

shraddha kapoor diet plan inside

जल्‍दी करती है ब्रेकफास्‍ट

श्रद्धा कपूर अपनी डाइट को सही समय पर लेना पसंद करती है। इसलिए वह सुबह उठते ही अपना ब्रेकफास्‍ट करती है और उनके ब्रेकफास्‍ट में पोहा, उपमा, अंडे के सफेद हिस्‍से से बना आमलेट शामिल हैं। इसके अलावा वह अपना लंच और डिनर भी समय पर करती है। यही उनकी फिटनेस का राज है। अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहती हैं तो सुबह के समय जल्‍दी ब्रेकफास्‍ट कर लेना चाहिए।

View this post on Instagram

🌸 @2bmeindia

A post shared by INAYAT ~ (@shraddhakapoor) onFeb 13, 2019 at 12:40am PST

लंच लेती हैं हेल्‍दी

श्रद्धा कपूर लंच में, ग्रीन वेजिटेबल, दाल और कुछ चपातियां खाती हैं। जब रात के खाने की बात आती है, तो वह रात का खाना जल्दी खाना पसंद करती है और रात को 8 तक डिनर कर लेती हैं, क्योंकि वह 11 बजे तक सो जाती है। और खाने और सोने में कम से कम 2 से 3 घंटे का गैप होना चाहिए। यह बात लगभग हर कोई जानता है।

shraddha kapoor diet plan inside

वेजिटेरियन लेेेेना करती है पसंद

वह रात के खाने के लिए होल ग्रेन रोटी या ब्राउन राइस के साथ दाल और ग्रिल्ड फिश या फिश करी खाती है। फैट, जंक फूड और ऑयली फूड से दूरी बनाकर रखती है। इसके अलावा खुद को हाइड्रेट और सही डाइजेशन के लिए पूरे दिन भरपूर मात्रा में पानी पीती है। पानी बॉडी को अच्‍छे से डिटॉक्‍स करने में आपकी हेल्‍प करता है। श्रद्धा अपनी डाइट में वेजिटेरियन लेना पसंद करती है क्योंकि यह प्रोटीन से भरपूर होता है और रेगुलर काम करने वालों के लिए फायदेमंद होता है।

इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड के कौन से सुपरस्टार Vegan Diet को करते हैं Follow

अगर आप भी अपना वजन तेजी से कम करना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के इस हेल्‍दी डाइट को आप भी फॉलो कर सकती हैं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP