herzindagi
bollywood heroine diet Big

बीटाउन की हिरोइन जैसा फिगर चाहिए तो जानिए वो दिनभर क्या खाती हैं

बॉलीवुड स्टार्स के लाखों फैंस होते हैं और हर फैन उनके बारे में हर बात जानना चाहता है। अगर आप बीटाउन की हीरोइन जैसा स्लिम ट्रिम और ग्लैमरस फिगर चाहती हैं तो जानिए कि वो दिनभर क्या खाती हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-05-22, 12:41 IST

बॉलीवुड स्टार्स के लाखों फैंस होते हैं और हर फैन उनके बारे में हर बात जानना चाहता है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ जैसी बड़ी हीरोइन्स क्या खाती हैं ये जान लीजिए। अगर आप बीटाउन की हीरोइन जैसा स्लिम ट्रिम और ग्लैमरस फिगर चाहती हैं तो जानिए कि वो दिनभर क्या खाती हैं। 

प्रियंका चोपड़ा डायट चार्ट

priyanka chopra diet

प्रियंका चोपड़ा अपने दिन की शुरुआत हेल्दी डायट के साथ करती हैं और दिनभर वो अपने खाने पीने का खास ख्याल रखती हैं। एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि वो काम में इतना बिजी रहती हैं कि पानी पीना भूल जाती हैं इसलिए उनकी एक असीस्टेंट सिर्फ उनके पानी पीने का खास ख्याल रखती हैं। प्रियंका जैसी ब्यूटीफुल स्किन चाहिए तो आप भी दिन भर पानी जरुर पिएं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के दिन की शुरुआत दो अंडे खासकर और एक गिलास स्किमड मिल्क पीकर होती है। प्रियंका अंडे का सिर्फ सफेद हिस्सा की खाती हैं और अगर वो अंडा नहीं खाती तो वो ब्रेकफास्ट में ओट्स खाना पसंद करती हैं। दोपहर के समय पिग्गी चोप्स एक कटोरी दाल, सब्जी और दो रोटी खाती हैं। इसके साथ वो सलाद भी जरुर खाती हैं। रात को डिनर में उन्हें सूप पीना पसंद है। इसके साथ प्रियंका डिनर में ग्रिल्ड चिकन या फिश और हरी सब्जी खाती हैं। इसके अलावा दिनभर में हर दो-दो घंटे में वो कुछ ना कुछ स्नैक्स लेती रहती हैं जैसे कभी स्प्राउट सलाद तो कभी टर्किश सैंडविच, नारियल पानी और सूखे मेवे। यहीं प्रियंका की हेल्दी स्किन और फिट फिगर का सीक्रेट है। 

कैटरीना कैफ डायट चार्ट 

katrina kaif food habits

कैटरीना कैफ अपनी डायट थोड़े-थोड़े समय में बदलती रहती हैं। डायट कितनी तरह की होती है ये तो आपको अकसर बताया जाता है लेकिन कब कौन सी डायट लेने चाहिए ये भी आप इन बॉलीवुड स्टार्स से सीख सकती हैं। अगर कैटरीना कैफ माइक्रो बायोटेक डायट ले रही होती हैं तो वो ब्रेकफास्ट में एग व्हाइट या ओटमील और cereal खाती हैं। फिर वो लंच टाइम पर ग्रिल्ड चिकन, कोई फली, सलाद और उबली हुई सब्जी खाती हैं। रात को डिनर में सूप या सलाद में से कुछ एक चीज़ खाती हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए acai berry supplements भी खाती हैं

आलिया भट्ट डायट चार्ट 

alia bhatt diet chart

आलिया भट्ट अपने दिन की शुरुआत एक बाउल पोहा खाकर करती हैं अगर आलिया पोहा नहीं खाना चाहती तो वो उसकी जगह एक बाउल कच्ची सब्जियां खाती हैं। फिर इसके अलावा मिड मॉर्निंग टाइम में वो कोई एक फ्रूट या इडली खाती हैं। आलिया भट्ट के लंच में दाल रोटी और सब्जी ही होती है। रात को डिनर में आलिया चिकन जरुर खाती हैं और इसे साथ वो दाल, रोटी और सब्जी भी खाती हैं।  

Read more: Pumpkin soup है आलिया भट्ट को पसंद, जानिये इसके फायदे

मल्लिका शेरावत का डायट चार्ट 

mallika sherawat vegan diet

मल्लिका शेरावत वेगन डायट फोलो करती हैं। मल्लिका शेरावत डायरी प्रोडक्टस नहीं लेती अंडा नहीं खाती और मीट नहीं खाती हैं। मल्लिका शेरावत दिनभर में फल, सब्जी बहुत खाती हैं और ग्रीन जूस पीना उनकी डायट में शामिल होती है। 

दीपिका पादुकोण डायट चार्ट 

deepika padukone homemade food

दीपिका पादुकोण को अपने घर का खाना खाना बहुत ही पसंद है। अगर दीपिका मुम्बई में होती हैं तो वो अपने घर से ही खाना लेकर जाती हैं। ब्रेकफास्ट में दीपिका को अंडे और लो फैट दूध पीना पसंद है इसके अलावा वो लंच में साउथ इंडियन खाना ज्यादा खुश होकर खाती हैं। इसके अलावा वो दिनभर में बादाम, अखरोट, फ्रेश फ्रूट, ड्रिंक्स और जूस पीती हैं। वो दिन में एक बार बाउल भरकर सलाद भी खाती हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।