herzindagi
deepika padukone food cooking big

क्या आप दीपिका पादुकोण के खाने की इन मस्तानी आदतों के बारे में जानती हैं?

दीपिका पादुकोण खाना खाने के साथ-साथ खाना बनाने की भी शौकीन हैं लेकिन इस बार उन्हें ऐसा खाना पसंद आया है जो उन्हें बनाना नहीं आता लेकिन फिर भी वो ब्रेकफास्ट में सिर्फ यहीं खाना पसंद करती हैँ। अब मस्तानी दीपिका को ऐसा खाने में क्या पसंद है आइए जानते हैं।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-12-26, 12:22 IST

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन heroines में से एक हैं, जो हमेशा फिट रहना पसंद करती हैं। वह हमेशा स्पोर्ट्स को लेकर जागरूक रही हैं। आपको तो पता ही होगा कि दीपिका एक अच्छी badminton player भी मानी जाती हैं और इसके पीछे कारण है उनके पिता प्रकाश पादुकोण जो कि भारत के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन प्लेयर हैं। Sports में अपनी रूचि और फिटनेस के चलते दीपिका हमेशा सुबह जल्दी उठने में विश्वास रखती हैं। जाहिर है कि उन्हें अपने ब्रेकफास्ट से बेहद प्यार होगा। हमारे साथ हुई एक खास मुलाकात में दीपिका ने हमें अपने खाने की खूब सारी मस्तानी आदतों के बारे में बताया। 

दीपिका पादुकोन का फेवरेट ब्रेकफास्ट क्या है? 

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) onSep 16, 2016 at 5:00am PDT

बॉलीवुड की शांति को शांति से खाना खाना पसंद नहीं है ये तो आपको ये वीडियो देखकर समझ आ गया होगा। आप देख सकती हैं कि वो खाना बहुत ही मज़े से खाती हैं और इन दिनों तो उनका फेवरेट ब्रेकफास्ट पारसी अंडे बन चुका है। हां हां ये भी सही बात है कि दीपिका को साउथ इंडियन खाना ज्यादा पसंद है लेकिन इन दिनों मिस पादुकोन का दिल पारसी स्टाइल से बनें अंडे वाले ब्रेकफास्ट पर आया हुआ है। दीपिका अपना ब्रेकफास्ट कभी भी skip नहीं करती। ये बात शायद आप नहीं जानते होंगे कि दीपिका का साउथ इंडियन फूड इतना पॉपुलर है कि वो अपनी हर फिल्म के क्रू को एक बार साउथ इंडियन फूड की पार्टी जरूर देती हैं। इन दिनों दीपिका अपने खाने के साथ खूब सारे वह एक नए experiment कर रही हैं। उन्हें हर तरह का खाना पसंद है। 

HerZindagi के लिए हमारे साथ हुई exclusive बातचीत में उन्होंने हमें बताया कि आजकल उन्हें पारसी स्टाइल अंडे खाने में बहुत मज़ा आ रहा है। दीपिका ने ये भी कहा कि उन्हें पता नहीं है कि वह बनता कैसे हैं, उसकी रेसिपी क्या है लेकिन, इसे खाने में उन्हें बहुत मज़ा आता है। दीपिका ने बताया है कि उन्हें यह पता है कि पारसी अंदाज़ में कई तरीके से एग बनाया जाता है और वो इसके हर तरह के स्टाइल को पसंद कर रहीं हैं। ये उनके लिए बिल्कुल नया और unique ब्रेकफास्ट है शायद इसलिए भी उन्हें इसका स्वाद चख कर काफी मज़ा आ रहा है। 

वैल दीपिका आपकी इस परेशानी को हम दूर कर देते हैं देखिये इस वीडियों में पारसी  Egg Akuri बनाने की exclusive रेसिपी जानिए


दीपिका पादुकोन का favorite dessert क्या है?

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) onMay 15, 2017 at 9:32am PDT

दीपिका ने हमें ये भी बताया कि उन्हें मीठा बहुत पसंद है। वो कई बार कोशिश करती हैं कि जब भी किसी शहर में जाएं तो वहां का tasty dessert जरूर try करें। दीपिका पादुकोण को chocolate वाले dessert काफी पसंद आते हैं। कभी-कभी जब उन्हें मीठा खाने का काफी मन करता है तो उस वक़्त वह क्लासिक चीज़ केक मंगवा लेती हैं। मजे़दार बात यह है कि उन्हें इन cake पर किसी भी तरह की टॉपिंग पसंद नहीं है। दीपिका इसे किसी सॉस के साथ नहीं, किसी बेरी के साथ नहीं, बल्कि बिल्कुल प्लेन खाना पसंद करती हैं।

Read more: क्रिसमस से पहले शेफ से सीखें fruit & nut cake की रेसिपी

दीपिका पादुकोन की फेवरेट इंडियन मिठाई

इंडियन खाने का स्वाद बहुत ही खास होता है खासकर जब बात हो हलवे की। बॉलीवुड की fittest heroine दीपिका पादुकोन भी गाजर का हलवा देखकर खुद को रोक नहीं पाती। ये तो आप जानती हैं हैं कि गाजर के हलवे में कितना दूध घी खोया और ड्राईफ्रूट होता है लेकिन मिस पादुकोन इसे जीभरकर खाती हैं। गाजर के हलवे के अलावा उन्हें बादाम का हलवा भी बहुत पसंद है और तो और गुलाब जामुन भी अगर सामने हों तो दीपिका उसे भी ज़रूर खाना पसंद करती हैं। 

दीपिका कितनी foody है ये तो अब आपको उनके बारे में पता चल ही गया होगा। उन्होंने हमारे साथ खास बातचीत में ये भी बताया कि भले ही वो पारसी अंडों का ब्रेकफास्ट करें या फिर केक और हलवे खाएं लेकिन खाने से उनकी पहली मोहब्बत के बारे में अगर कोई उनसे सवाल करेगा तो वो बिना सोचे समझे सिर्फ साउथ इंडियन dishes का नाम ही लेंगी। उन्हें इससे ज्यादा और कुछ भी पसंद नहीं है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।