
अचार का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले आम, नींबू या गोभी-गाजर का ख्याल आता है, लेकिन क्या आपने कभी चटपटा और तीखा टमाटर का अचार ट्राई किया है? सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में लाल, रसीले और ताजे टमाटर बिकते हुए नजर आते हैं। अचार आप इस सीजन अचार में अलग तड़का लगाना चाहती हैं, तो इसे बना सकती हैं। टमाटर का अचार न केवल खाने का स्वाद दोगुना कर देता है, बल्कि यह परांठे, पूरी या दाल-चावल के साथ भी लाजवाब लगता है। इसकी खासियत यह है कि यह बनाने में बहुत आसान है और इसे आप हफ्तों तक स्टोर करके रख सकती हैं। अगर आप बोरिंग खाने में जान डालना चाहती हैं, तो इस बार अपनी रसोई में टमाटर का अचार जरूर आजमाएं। नीचे पढ़ें इसे बनाने की विधि।


इसे भी पढ़ें- Gajar Mooli Ka Achar: गाजर-मूली का इस तरीके से बनाए अचार, सालों-साल बना रहेगा स्वाद; देखें रेसिपी
तो, क्यों न इस बार टमाटर का अचार ट्राई करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
टमाटर का अचार बनाने के रेसिपी
अचार बनाने के लिए सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें।
अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालें और कटे हुए टमाटरों को तब तक पकाएं।
इन्हें तब तक पकाएं, जब तक पूरा पानी सूख न जाए और गाढ़ा पेस्ट न बन जाएं।
पकाते समय ही इसमें इमली का पल्प डालें।
दूसरी तरफ एक छोटे पैन में मेथी दाना और राई को हल्का सा भून लें।
ठंडा होने पर इन्हें मिक्सी में पीसकर एक दरदरा पाउडर बना लें।
अब पके हुए टमाटर के पेस्ट में यह तैयार मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक अच्छी तरह मिला दें।
इसे 2-3 मिनट और पकाएं।
इसके बाद एक अलग तड़का पैन में सरसों का तेल गर्म करें।
तेल से जब धुआं निकलने लगे, तो गैस धीमी कर दें।
अब इसमें थोड़ी सी राई, सूखी लाल मिर्च और बारीक कटा हुआ लहसुन डालें।
लहसुन के हल्का सुनहरा होने के बाद, तड़के को टमाटर के मिश्रण के ऊपर डाल दें।
इसे अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा होने दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।