Thu Mar 5, 2026 | Updated 03:38 AM IST
herzindagi
3 best tomato recipes for storage except sauce

टमाटर पीसकर सिर्फ सॉस क्यों बनाना? ट्राई करें ये 3 खास रेसिपी, जिसे फ्रिज में हफ्तों तक स्टोर कर सकती हैं आप

टमाटर की इन रेसिपी को जानने के बाद आप टमाटर की चटनी की जगह हर बार इसे ही बनाएंगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि बच्चों को भी यह डिश पसंद आने वाली है।
Editorial
Updated:- 2026-03-04, 17:30 IST

टमाटर से अगर महिलाओं को कुछ बनाने को कहा जाए, तो उनके दिमाग में सबसे पहले टमाटर की चटनी ही आती है। यह ऐसी चीज है, जिसे फ्रिज में कई दिनों तक स्टोर किया जा सकता है, इसलिए उन्हें लगता है कि इसके सिवा और कुछ नहीं बनाया जा सकता। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं, तो आप गलत है, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आप टमाटर के साथ कई चीजें बनाकर स्टोर कर लेंगी। आप हमेशा वही पुराने तरीके से टमाटर की चटनी बनाकर थक चुकी हैं, तो इन टिप्स को आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

टमाटर का हर्ब्ड पेस्ट

  • क्या आपने यह आज से पहले कभी तैयार किया है? अगर नहीं तो एक बार जरूर ट्राई करें।
  • जरूरी सामग्री- पके हुए टमाटर, लहसुन, ऑलिव ऑयल, बेसिल, ऑरिगैनो, नमक और काली मिर्च।
  • कैसे बनाएं- इसके लिए सबसे पहले आप टमाटर को अच्छे से धोकर मिक्सर में पील लें।
  • अब एक एक पैन में ऑलिव ऑयल डालकर गर्म करें और इसमें टमाटर पेस्ट डालें।
  • इसे आपको 10 से 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाना है।
  • इसमें आप हर्ब्स, नमक और काली मिर्च को पीसकर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे एयर‑टाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में 1 से 2 हफ्ते के लिए स्टोर करके रख सकती हैं।

क्या बना सकते हैं?- अगर बच्चों को बहुत ज्यादा पास्ता, सूप, सैंडविच खाना पसंद है, तो आप इस हर्ब्ड पेस्ट को डालकर बना सकती हैं।

Tomato paste recipe

टमाटर और शिमला मिर्च की चटनी

  • अक बार आपको इस तरह की चटनी भी तैयार करनी चाहिए। साधारण टमाटर की चटनी के मुकाबले इसमें शिमला मिर्च मिलाने से अच्छा टेस्ट आता है।
  • सामग्री- टमाटर, लाल शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, नमक और चीनी, सरसों का तेल और सरसों के दाने।
  • कैसे बना सकते हैं- इसे ठंडा होने पर ब्लेंडर में पीस लें।
  • कैसे बनाएं?- सबसे पहले टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज और हरी मिर्च को भाप में या हल्की आंच पर पकाएं।
  • पहले आपको केवल भाप में इसे पकाना है।
  • 10 मिनट बाद इसे निकालें और ठंडा होने पर ब्लेंडर में पीस लें।
  • अब पैन में तेल गर्म करें, सरसों के दाने डालें और पेस्ट में मिलाएं।
  • एयर‑टाइट जार में भरकर फ्रिज में 2-3 हफ्ते के लिए स्टोर कर दें।

क्या यूज कर सकते हैं- सैंडविच, क्रैकर, डिप या चाट में इसका यूज कर सकती हैं।

Homemade tomato chutney

टमाटर की मसालेदार चटनी

  • सॉस के अलावा आप मसालेदार चटनी बना सकती हैं। इसे आप फ्रिज में स्टोर करके, पराठों के साथ कई दिनों तक खा सकती हैं। बच्चों को भी यह पसंद आती है।
  • कैसे बनाएं- इसके लिए आपको कढ़ाई में थोड़ा सा तेल लेना है।
  • इसके बाद तेल में 1 मिर्च और आधा चम्मच जीरा डालें।
  • अब टमाटर को काट लें और और कढ़ाई में डालें
  • टमाटर चटनी की तरह भाप से पीस जाए, तो नमक और चीनी डालें।
  • चीनी आपको केवल 2 चम्मच डालना है।
  • जब आपको लगे की टमाटर की चटनी तैयार है, तो इसे ठंडा करके स्टोर कर लें।

Tomato recipes

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।