herzindagi
bipasha basu yoga wheel

अकड़ी हुई पीठ को ठीक करने का ये है असरदार तरीका, बिपाशा बसु ने शेयर की तकनीक

अगर आपको पीठ में अकड़न महसूस होती है या फिर मसल्स में दर्द महसूस होता है तो बिपाशा का ये एक्सरसाइज टूल आपके काम आ सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2020-09-23, 16:37 IST

पीठ की अकड़न बहुत ही ज्यादा दर्दनाक हो सकती है। अगर आपको बैकबोन से जुड़ी कोई समस्या है या फिर मसल्स हमेशा स्टिफ रहते हैं तब तो ये हर वक्त का दर्द बन जाता है। पीठ की अकड़न किसी भी वजह से हो सकती है। कोई पुरानी चोट, मसल्स का पेन, रीढ़ की हड्डी की समस्या, किसी लिगामेंट की इंजुरी या हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या। हालांकि, कई बार पीठ की अकड़न खराब पॉश्चर की वजह से होती है जिसे हम समझ नहीं पाते हैं। 

अगर ये अकड़न लंबे समय तक बनी रहती है तो ये पीठ से जुड़ी कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकती है। पीठ की अकड़न दूर करने के लिए योग से लेकर सही एक्सरसाइज तक बहुत कुछ मदद कर सकता है। हालांकि, इसके लिए सही स्ट्रेचिंग रूटीन फॉलो करना जरूरी है। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है तो बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु ने अकड़ी हुई पीठ को ठीक करने के लिए एक तरीका बताया है। 

बिपाशा बसु इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं वो अपनी फिटनेस को लेकर कई वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर करती रहती हैं और इस बार भी उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया है। 

बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में योगा व्हील के बारे में बात की। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'धर्म योगा व्हील मुझे बचाने के लिए मौजूद है। अकड़ी हुई पीठ को थोड़ा प्यार चाहिए।' 

इसे जरूर पढ़ें- घर पर रहने के कारण गर्दन और पीठ में हो रहा है दर्द, ये 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करेंगी मदद

 

 

 

View this post on Instagram

Dharma yoga wheel to my rescue today!!! Stiff back needs some love❤️ #loveyourself #loveyourbody #listentoyourbody #stretch

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) onSep 12, 2020 at 10:27pm PDT

क्या है योगा व्हील और कैसे करता है मदद? 

ये योगा व्हील खासतौर पर स्ट्रेचिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये एक सिलेंड्रिकल ट्यूब होता है जो प्लास्टिक और लकड़ी जैसे मटेरियल्स से बना होता है। ये लगभग 12-15 इंच के डायामीटर का हो सकता है। हालांकि, अधिकतर योगा स्टूडियोज में ये इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन फिर भी अभी तक कई लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। योगा व्हील शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए ज्यादा जरूरी होता है। ये हो सकता है कि आपको इसे इस्तेमाल करना सीखने में थोड़ा समय लगे। पर अगर आप योगा के मुश्किल पोज भी आसानी से कर लेती हैं या लंबे समय से योगा के सिंपल पोज करती आ रही हैं तो आपको इसका इस्तेमाल अच्छा लगेगा।  

bipasha exercise routine

इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये ओवर स्ट्रेचिंग को रोकता है तो ज्यादा एक्सरसाइज करने के बाद अगर आपकी कोई मसल पुल हो गई है तो हो सकता है कि वो भी योगा व्हील से ठीक हो जाए।  

किन अंगों पर करता है काम? 

ये योगा व्हील कंधों, रीढ़ की हड्डी, सीने, गर्दन आदि के लिए बेस्ट साबित हो सकता है। ये हेवी एक्सरसाइज की वजह से होने वाली इंजुरी से भी बचा सकता है।  

 

इसे जरूर पढ़ें- पीठ दर्द का रामबाण इलाज है ये खास आसन, कुछ दिनों में दिखता है असर  

कैसे काम करता है ये व्हील? 

इस व्हील को अगर कंधों से होते हुए पीठ तक ले जाएं तो ये धीरे-धीरे कंधों की मसल्स को मसाज करता है और इससे कंधे, गर्दन, पीठ में आराम मिलता है। अगर आप लंबे समय तक कहीं बैठी या खड़ी हुई थीं और उसकी वजह से पीठ में अकड़न आ गई है तो ये मदद करेगा। इसे वैसे ही इस्तेमाल किया जाता है जैसे फोम रोलर को किया जाता है। ये फुल बॉडी वार्मअप का काम भी कर सकता है।  

योगा के आसान पोज में इसे गिना जा सकता है क्योंकि जितना मुश्किल ये देखने में लग रहा है उतना होता नहीं है। हां, ये जरूर है कि पहले कुछ बार आपको इसे करने के लिए गाइडेंस की जरूरत पड़ेगी। इसलिए अगर इसे कभी इस्तेमाल नहीं किया है तो पहले कुछ समय इसका उपयोग सीखने में लगाएं और किसी से गाइडेंस भी लें।   

 

सबसे जरूरी ये है कि आप इसे सही तरह से इस्तेमाल करें। एक्सरसाइज को अगर सावधानी पूर्वक न किया जाए तो ये मुश्किल भी खड़ी कर सकती है। इसलिए बैलेंस एक्सरसाइज करें और उतनी ही एक्सरसाइज करें जितनी आपके शरीर के हिसाब से सही है।  

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।