
ग्रहों के परिवर्तन से आपके जीवन में भी कई बदलाव दिखाई देते हैं और राशियों पर इसके उतार-चढ़ाव दिखाई देने लगते हैं। ऐसे ही जब पांच ग्रह एक साथ किसी राशि में गोचर करते हैं तो पंचग्रही योग लगता है। ऐसा ही एक पंचग्रही योग इस साल फरवरी के महीने में लग रहा है जो होलाष्टक के ठीक पहले यानी कि 23 फरवरी को लगा है। इस दौरान पांच ग्रहों की युति कुंभ राशि में हो रही है और इससे पंचग्रही योग बन रहा है। यह पंचग्रही योग कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है, लेकिन कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिनमें इसके प्रभाव से संकट आने के संकेत हैं। इन राशियों के जीवन में पंचग्रही योग आर्थिक हानि के संकेत दे रहा है, इस दौरान आपको नौकरी में तनाव का सामना करना पड़ सकता है, आपके कुछ काम जो बनने वाले थे वो बिगड़ सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें 23 फरवरी को लगने वाले इस पंचग्रही योग का किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है और आपको कौन से उपाय करने की जरूरत है।
होलाष्टक की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले ही 23 फरवरी को मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही पांच ग्रहों का मिलन हो रहा है। इस दौरान राहु, मंगल,सूर्य, शुक्र,बुध की युति की वजह से पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा हैं। यह योग कई राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है।

कर्क राशि के लिए अष्टम भाव में ग्रहों का प्रभाव होने की वजह से पंचग्रही योग बन रहा है। इसके प्रभाव से अचानक घटनाओं और अप्रत्याशित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। इस दौरान अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और आपके कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं। आपको इस दौरान बिना वजह समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Holashtak Date 2026: आज से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक, जानें महत्व और इन 8 दिनों के जरूरी नियम

कन्या राशि के लोगों के लिए पंचग्रही योग समस्याओं भरा हो सकता है। इस दौरान आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं और शत्रुओं से भी परेशानियां हो सकती हैं। किसी भी तरह के बड़े विवाद से बचना ही आपके लिए ठीक होगा। कन्या राशि वालों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपके वर्कप्लेस में भी विरोध या किसी प्रकार की ऑफिस पॉलिटिक्स हो सकती है। होलाष्टक के 8 दिनों में सहकर्मियों से मतभेद होने के साथ मानसिक दबाव के योग भी बन सकते हैं। आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Holastak 2026: होलाष्टक में क्यों रुक जाते हैं सारे मांगलिक काम, जानें किन कामों की होती है मनाही?

मीन राशि के लिए होलाष्टक का समय और पंचग्रही योग परेशानियां ला सकता है। इस दैरान आपके खर्च बढ़ेंगे और और सेहत के मामले में भी सावधानी बनाए रखनी जरूरी होगी। आपको इस दौरान मानसिक तनाव हो सकते हैं। मीन राशि पर पहले से ही शनि का प्रभाव चल रहा है, ऐसे में 12वें भाव में पंचग्रही योग आपके लिए खर्च और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां बढ़ा सकता है।
यदि आपकी राशि भी इनमें से है तो आपको इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है और यहां बताए उपायों से आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद मिल सकती है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।