Tue Feb 24, 2026 | Updated 01:17 AM IST
image

Holastak 2026: होलाष्टक में क्यों रुक जाते हैं सारे मांगलिक काम, जानें किन कामों की होती है मनाही?

 होलाष्टक के दिनों में मांगलिक कार्य के साथ-साथ कई सारे ऐसे काम होते हैं, जिनकी साफ मनाई होती है। ऐसे में आपको भी इसका खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपके जीवन पर इसका गलत प्रभाव न पड़े।
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 18:30 IST

भारत में होली का त्योहार सबसे अहम होता है। इस त्योहार में हर तरफ अलग-अलग रंग नजर दिखाई देते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसका हर दिन का महत्व अलग होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तक की अवधि को होलाष्टक कहते हैं। इन आठ दिनों में मांगलिक कार्यों के साथ-साथ कई सारे ऐसे कार्य होते हैं, जिसे करने की मनाही होती है। आइए पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं कौन से वो काम हैं, जिन्हें करने को मना किया जाता है?

बच्चों का नामकरण और मुंडन संस्कार

होलाष्टक के दिन हर किसी के लिए भारी होते हैं। इसलिए इन दिनों में बचाव के लिए कहा जाता है। बच्चों का इन दिनों में खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आप बच्चों के सोलह संस्कारों में से महत्वपूर्ण 'मुंडन' और 'नामकरण' संस्कार भी इन आठ दिनों में नहीं करवाएं। ये बच्चे के भविष्य के लिए अच्छा नहीं होता है। इन दिनों में नकारात्मकता का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है, जिसकी वजह से बच्चे पर इसका प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ सकता है।

1---2025-09-26T151712.613-1758892012663

नई संपत्ति या वाहन की खरीदारी

होलाष्टक में नया वाहन, जमीन या मकान खरीदना वर्जित है। इसके पीछे तर्क यह है कि इस समय खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक सुख नहीं देती या उसमें कोई न कोई बाधा आती रहती है। यदि बहुत आवश्यक हो, तो ज्योतिषीय परामर्श के बाद ही आगे बढ़ें। साथ ही कोशिश करें कि इन सभी चीजों से जुड़े कार्य होली के बाद ही करें।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: होलाष्टक शुरू होने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

नए व्यापार या करियर की शुरुआत

नया बिजनेस शुरू करना, नई नौकरी जॉइन करना या किसी बड़े निवेश पर हस्ताक्षर करना होलाष्टक में टालना बेहतर है। सफलता की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए होली के बाद का समय चुनना सबसे अच्छा होगा। इससे आपके सभी कार्य आसानी से होते नजर आएंगे। साथ ही आपको किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

1 - 2026-01-12T152727.112

इसे भी पढ़ें: Holashtak 2026: आखिर होलाष्टक लगने से पहले नवविवाहितों को क्यों भेज दिया जाता है मायके? जानें इसके पीछे की वजह

होलाष्टक का समय हमें शुभ काम को करने पर रोक लगा देनी चाहिए। इससे आप न केवल ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से बच सकते हैं, बल्कि होली के उत्सव को और भी अधिक ऊर्जा के साथ मना सकते हैं। इसलिए आपको इन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि जीवन में किसी तरह की परेशानी न हो और आपके सभी कार्य आसानी से पूरे हो सके

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;