हर रोज सिर्फ 5 मिनट करें यह खास योग, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

हर रोज पांच मिनट अनुलोम विलोम का अभ्यास करने से आपको जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। यह तनाव के स्तर को कम करने से लेकर आपको फिट रखने में भी मदद कर सकता है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-12-30, 12:41 IST
health benefits of doing anulom vilom

Anulom Vilom:एक कहावत है योगा से सब होगा। यह कहावत बिल्कुल सही है। योग अपने प्रचुर लाभों के लिए जाना जाता है। यह तनाव के स्तर को कम करने से लेकर आपको फिट रखने में भी मदद करता है। योग आपकी हर समस्या का समाधान हो सकता है। अनुलोम-विलोम उन योग में से एक है जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। आइए योगा एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं अनुलोम-विलोम के फायदे

अनुलोम-विलोम के 5 फायदे (What are the 10 benefits of Anulom Vilom pranayam)

young womanconcentrating breathing

  • जब आप अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास करेंगे तो सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन जो आप देखेंगे वह आपके स्लीपिंग पैटर्न में सुधार है। यह पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करने में मदद करता है और आपको आराम महसूस होता है। अच्छी नींद से आप अपने दैनिक कार्यों को ज्यादा सही से कर सकते हैं।
  • यह ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपके खून को शुद्ध करने में मदद करता है, जैसे जैसे आपके शरीर में ऑक्सीजन सही होता है आपकी त्वचा ज्यादा सांस लेती है इससे आपकी त्वचा क्लियर और ग्लोइंग बनेंगी। (नेचुरल ग्लो के लिए करें ये योग)
  • अनुलोम-विलोम आपके मूड को शांत करने में मदद करता है। इससे क्रोध कम करने में मदद मिलती है। आपकी एकाग्रता में सुधार होता है। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने पर आप खुश और टेंशन मुक्त रहेंगे।
  • अगर आप माइग्रेन से पीड़ित हैं तो आपको अनुलोम-विलोम प्राणायाम जरूर करना चाहिए। इससे तनाव दूर होता है सिर का दर्द कम करने में मदद मिलती है।
  • इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज को करने से हृदय संबंधी कार्यों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है,जिससे रक्तचाप और हृदय गति में कमी आती है। इससे फेफड़े की सेहत भी सही होती है। सर्दियों में इस एक्सरसाइज को करने से अस्थमा और चेस्ट कंजेशन से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में बंद नाक के कारण हो जाते हैं परेशान? इस उपाय से मिलेगा तुंरत आराम

man woman practicing yoga outdoor

  • यह आपके डाइजेशन के लिए भी बेहतर होता है। अनुलोम-विलोम आपकी सांस को नियंत्रित करने में मदद करता है जो आपको कब्ज,दस्त, अपच जैसी पेट की समस्याओं से बचाता है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के साथ करें दिन की शुरुआत, दूर होगा आलस

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP