
Kiss Day 2026: "कहते हैं कि जब शब्द कम पड़ जाते हैं, तब एक Kiss दिल के हजारों अरमान बयां कर देती है। प्यार के इस पावन हफ्ते में, 'किस डे' (Kiss Day) सिर्फ एक डेट नहीं, बल्कि दो प्यार करने वालों के मिलन और एक-दूसरे के प्रति अटूट विश्वास का दिन है। माथे पर एक छोटी स किस वादा बन जाती है और लबों पर हो तो समर्पण, लेकिन क्या आप जानती हैं कि प्यार के इस खूबसूरत अहसास के पीछे विज्ञान का एक जादुई संसार भी छिपा है?
Kiss सिर्फ भावनाओं का सैलाब नहीं, बल्कि सेहत और सुकून का एक ऐसा संगम है जिसे हमारी बॉडी और ब्रेन कुदरती तौर पर महसूस करते हैं। इससे रिश्ते की डोर को मजबूत होती है और आपको अंदर से हेल्दी और एनर्जी से भरपूर महसूस होता है। आइए जानते हैं कि प्यार की इस खूबसूरत भाषा को लेकर विज्ञान और शोध क्या कहते हैं और यह कैसे आपके जीवन के लिए नेचुरल थेरेपी साबित हो सकता है।
जब कोई अपने पार्टनर को किस करता है, तब त्वचा के स्पर्श और भावनाओं के कारण हाइपोथैलेमस एक्टिव हो जाता है। यह ब्रेन को संकेत भेजता है जिससे स्ट्रेस रिस्पांस शांत हो जाता है और रिलैक्सेशन रिस्पांस शुरू हो जाता है।

आप इसे दूसरे शब्दों में ऐसे समझ सकती हैं, वैज्ञानिक शोध (floyd et al 2009) बताते हैं कि किस के दौरान शरीर में कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन का लेवल गिर जाता है, लेकिन ब्रेन में ऑक्सीटोसिन और डोपामाइन जैसे लव और फील-गुड हार्मोन बढ़ने लगते हैं, जिससे आप तुरंत शांत महसूस करते हैं।
शोधकर्ताओं (Remco Kort और उनकी टीम) ने पाया कि जब कोई कपल कम से कम 10 सेकंड के लिए इंटीमेट किस करता है, तो लगभग 80 मिलियन (8 करोड़) बैक्टीरिया एक मुंह से दूसरे मुंह में ट्रांसफर होते हैं। जो लोग दिन में कई बार एक-दूसरे को चूमते हैं, उनके मुंह में पाए जाने वाले बैक्टीरिया का प्रकार लगभग एक जैसा हो जाता है। यह आदान-प्रदान शरीर को नए, हानिरहित बैक्टीरिया से परिचित कराता है, जिससे शरीर का डिफेंस सिस्टम एक्टिव रहता है और बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है।
यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है Kiss करने के 5 मिनट के अंदर शरीर में क्या बदलाव आते हैं?
फेमस साइंटिस्ट क्लॉस वेडेकिंड ने एक दिलचस्प रिसर्च की थी, जिसे 'पसीने वाली टी-शर्ट की स्टडी' कहा जाता है। इस रिसर्च के मुताबिक, जब दो लोग एक-दूसरे को किस करते हैं, तब हमारा शरीर अनजाने में ही पार्टनर के शरीर की गंध और लार से उनके जींस (MHC) को पहचान लेता है। ये खास जींस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को तय करते हैं।

ऐसे में किस करने से यह फायदा होता है कि ब्रेन हमें ऐसे पार्टनर की ओर ज्यादा आकर्षित करता है, जिसकी बीमारी से लड़ने की ताकत हमसे अलग हो। विज्ञान के अनुसार, अगर माता-पिता दोनों की इम्यूनिटी अलग-अलग और मजबूत होगी, तो पैदा होने वाला बच्चा ज्यादा हेल्दी होगा और उसे बीमारियां कम लगेंगी।
इस तरह से किस सिर्फ प्यार जताना नहीं है, बल्कि यह शरीर का कुदरती तरीका है जिससे वह यह पता लगा लेता है कि सामने वाला व्यक्ति आपके लिए परफेक्ट हेल्थ मैच है या नहीं।
यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है Kiss करने से दांतों पर क्या असर होता है?
जहां रिसर्च इसके फायदे बताती है, वहीं यह भी चेतावनी देती है कि यदि पार्टनर को सर्दी-जुकाम, हर्पीज या मसूड़ों से जुड़ी समस्या है, तो यह बैक्टीरिया आपको बीमार भी कर सकते हैं। इसलिए, ओरल हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।