आज की डिजिटल दुनिया में हमारी आंखें लगातार स्क्रीन पर ही टिकी रहती हैं, जिससे उन पर काफी प्रेशर पड़ता है। कंप्यूटर स्मार्टफोन और टैबलेट का लगातार इस्तेमाल करने से आंखे थकने लगती हैं और रोशनी भी कमजोर होने लगती है। ऐसे में आंखों की देखभाल करना और रोशनी को तेज बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए योगाभ्यास आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, अगर आप रोजाना योगाभ्यास करेंगी तो आंखों की रोशनी हमेशा तेज रहेगी और मोटा चश्मा नहीं लगेगा।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 25 के मौके पर हम आपको 4 ऐसे योगाभ्यास के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ आंखों की मसल्स को मजबूत करते हैं, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाते हैं, जिससे आंखों को सही पोषण मिलता है। आइए फिटनेस एक्सपर्ट प्रियंका से ऐसे ही 4 असरदार योगाभ्यासों के बारे में जानते हैं, जिन्हें आप अपने फिटनेस रूटीन में आसानी से शामिल कर सकती हैं।
त्राटक एक प्राचीन योगाभ्यास है, जिसमें किसी एक पॉइंट पर पलक झपकाए बिना फोकस करना होता है। इसके लिए किसी एक दीपक या मोमबत्ती की लौ का इस्तेमाल किया जाता है। इसे करने से न सिर्फ आंखों की सफाई होती है, बल्कि मसल्स भी मजबूत होती है और यह एकाग्रता शक्ति को भी बढ़ाता है। इसके अलावा, आंखें चमकदार होती हैं और तनाव और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या है इस साल योग दिवस की थीम, निरोगी काया के लिए योगासन क्यों जरूरी है? जानें
यह आसन करने में बेहद आसान है, लेकिन काफी असरदार है। गोल-गोल घुमाकर आप आंखों की मसल्स को लचीला और एक्टिव कर सकती हैं। इससे आंखों पर पड़ने वाला स्ट्रेन कम और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
आंखों को बंद करके आइब्रोज के बीच वाली जगह पर ध्यान लगाने से मानसिक शांति और आंखों को आराम मिलता है। इससे न सिर्फ आंखों की रोशनी तेज रहती है, बल्कि तनाव और चिंता भी कम होती है और रात में गहरी नींद आती है।
आंखों को खुला रखते हुए नाक के सेंटर प्वाइंट को देखने की कोशिश करने से आंखों के समन्वय और फोकस करने की क्षमता में सुधार होता है। इसके अलावा, यह आंखों के स्ट्रेन को भी कम करता है।
किसी भी योगाभ्यास को करते समय धैर्य रखें और अपनी क्षमतानुसार ही करें। यदि आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या है, तो इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। इन योगाभ्यासों के रोजाना कुछ देर करने से आपको जल्द ही अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आंखों की थकावट दूर करने के लिए इन 4 एक्सरसाइज की लें मदद
इन आसान योगाभ्यासों को करके आप अपनी आंखों को हेल्दी और रोशनी को लंबे समय तक बनाए रख सकती हैं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।