herzindagi
ways to reduce eye tiredness,

आंखों की थकावट दूर करने के लिए इन 4 एक्सरसाइज की लें मदद

क्या स्क्रीन पर घंटो वक्त बिताने के चलते आपकी आंखों में भी जलन और दर्द की शिकायत हो रही है? इन टिप्स की मदद से आपको आराम मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2023-12-11, 19:12 IST

Eye Tiredness: लंबे वक्त तक स्क्रीन पर टाइम बिताने के कारण आँखों मे दर्द और थकान हो जाती है। वहीं बदलते मौसम में प्रदूषण के कारण भी आंखों पर असर पड़ रहा है। कई बार तो आंखों में इस कदर थकावट हो जाती है कि आंखें खोलने में भी दिक्कत होती है। कई बार तो आप फोकस भी नहीं कर पाते हैं। थकी आंखों को रिफ्रेश करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इस बारे में जानकारी दे रही हैं योगा एक्सपर्ट डॉ. नुपूर रोहातगी

आंखों की थकावट ऐसे करें दूर

palming exercise

  • पलके झपकाने वाला व्यायाम करें। जब आप बार बार पलकें झपकाते हैं तो इससे आंखों को नमी मिलती है और सूखापन से बचाव होता है। इससे आंसू के उत्पादन में सुधार होता है। सबसे पहले आंखों को धीरे-धीरे बंद करें उन्हें कुछ सेकेंड के लिए बंद ही रखें। फिर धीरे-धीरे अपनी आंखें खोलें और इस प्रक्रिया को दोहराएं। फिर अपनी आंखों को लगभग 20 सेकंड तक तेजी से झपकाएं और फिर ब्रेक लें। इस प्रक्रिया को दोहराएं। इससे आंखों में ताजगी महसूस होगी। (इन टिप्स से आई हेल्थ को बढ़ाएं)
  • टकटकी वाला व्यायाम करें। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको एक खास वस्तु पर फोकस करना होता है। इससे आंखों के मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार होता है।एक ही बिंदू पर लंबे समय तक फोकस करने से आंखों का तनाव कम होता है।
  • पामिंग एक बहुत ही इफेक्टिव व्यायाम है जो आंखों के तनाव को दूर करने में मददगार है। अपनी हथेलियों को आपस में तब तक जोर से रगड़ें जब तक उनमें गर्माहट महसूस न हो जाए। आप अपनी आंखें बंद करें और अपनी गर्म हथेलियां उन पर रखें। इस स्थिति में कुछ देर रहें। इससे आंखों को ताजगी और आराम मिलता है। (ऐसे करें आंखों की देखभाल)

यह भी पढ़ें-आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 3 उपाय

eye moving exercise

  • आंखों की थकावट दूर करने के लिए आराम से बैठ कर अपनी आंखों को क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। इस प्रक्रिया को 5 से 6 बार दिन भर में दोहराएं। 

यह भी पढ़ें- शादी-पार्टी में खाना खाने के बाद नहीं होगी ब्लोटिंग, अपनाएं ये टिप्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।