herzindagi
wedding party bloating easy tips

शादी-पार्टी में खाना खाने के बाद नहीं होगी ब्लोटिंग, अपनाएं ये टिप्स

शादी-बारात का हैवी खाना पेट में गैस और ब्लोटिंग की वजह बन सकता है। लेकिन अगर आप एक्सपर्ट के बताए कुछ टिप्स को फॉलो करेंगी, तो आप इस समस्या से बच पाएंगी।
Editorial
Updated:- 2023-12-10, 13:30 IST

आजकल वेडिंग सीजन चल रहा है। लगभग सभी के घरों में शादी के इनवाइट्स मिल ही जाएंगे। सज-धज कर शादी-पार्टी में जाना और वहां दावत एज्वॉय करना, भला किस को पसंद नहीं होता। लेकिन इस सब के बीच पेट का खास ख्याल रखना भी जरूरी हो जाता है। शादी-बारात का हैवी खाना पेट में गैस और ब्लोटिंग की वजह बन सकता है। खासकर, जिन लोगों का डाइजेशन कमजोर होता है, उनके लिए हैवी मील्स को पचाना और मुश्किल होता है। लेकिन अगर आप एक्सपर्ट के बताए कुछ टिप्स को फॉलो करेंगी, तो आप इस समस्या से बच पाएंगी। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

शादी-पार्टी में खाना खाने के बाद ब्लोटिंग से बचने के टिप्स

warm water for digestion

  • सबसे पहले जरूरी है कि आप खुद को हाइड्रेट रखें। हैवी मील्स के साथ अगर आप सही मात्रा में पानी पीती हैं, तो इससे न केवल डाइजेशन सही होता है, बल्कि शरीर में जमे टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं। 
  • हैवी मील के लगभग आधे घंटे बाद 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे ब्लोटिंग से बचने में मदद मिलेगी।
  • अक्सर पार्टी या बुफे में खाना खाते वक्त हमे क्वाटिंटी का ध्यान नहीं रहता है और इस वजह से हम ओवरईटिंग कर बैठते हैं। इसलिए खाने को चबाकर खाएं और माइंडफुल ईटिंग पर ध्यान दें।
  • शादी के खाने की प्लेट में बैलेंस मील लेने की कोशिश करें। ऑयली स्नैक्स के बजाय आप फाइबर रिच फूड्स, फल और सलाद को जरूर खाएं।
  • शादी-पार्टी में आपको बुफे में सूप, सलाद, फ्रूट चाट, रायता और गोलगप्पे जैसे ऑप्शन्स भी मिल जाएंगे। ये आपके डाइजेशन के लिए सही हैं।

यह भी पढ़ें- Bloating: गैस और ब्लोटिंग को बढ़ा सकती हैं खाने की ये 5 चीजें

healthy soup for digestion

  • अपने मेन मील के साथ इन्हें भी जरूर खाएं। जब आपकी प्लेट में बैलेंस बना रहेगा, तो काफी हद तक गैस और ब्लोटिंग आपको परेशान नहीं कर पाएगी।
  • पार्टीज में अक्सर आपको नमक वाले स्नैक्स मिल जाएंगे। लेकिन वॉटर रिटेंशन से बचने के लिए आप अधिक नमक वाले स्नैक्स न खाएं। डाइट में सोडियम की मात्रा कम रखें। इससे ब्लोटिंग से बचाव होगा।
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक्स भी ब्लोटिंग का कारण बन सकती हैं। इन्हें न पिएं।

यह भी पढ़ें- खाने से आधे घंटे पहले पिएं यह ड्रिंक, नहीं होगी एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।