Bloating: गैस और ब्लोटिंग को बढ़ा सकती हैं खाने की ये 5 चीजें

कुछ दाले गैस और ब्लोटिंग की वजह बन सकती हैं। इसके अलावा कई ऐसे फूड्स हैं, जिनसे पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है। अगर आपका पाचन कमजोर है, तो इन्हें खाने से बचना चाहिए।

foods that can make you fee gassy

Gassy Foods: आज के समय में अक्सर लोग पेट फूलने और गैस की समस्या से परेशान रहते हैं। कुछ भी खाने के बाद पेट मे गैस बनना और ब्लोटिंग महसूस होना आम नहीं है। इसके पीछे एक वजह डाइजेस्टिव सिस्टम का कमजोर होना है। वहीं, खाने-पीने की कुछ चीजे भी गैस और ब्लोटिंग का कारण बन सकती हैं। जी हां, खाने की कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आप रोजमर्रा की जिंदगी में खाते हैं, लेकिन असल में ये आपको गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्या दे सकती हैं। इसलिए, जिन लोगों को अपच की समस्या रहती है या फिर खाने पचाने में मुश्किल होती है, उन्हें इन चीजों के दूरी बनानी चाहिए या इन्हें कम मात्रा में खाना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

गैस और ब्लोटिंग को बढ़ाने वाले फूड्स (Foods that cause Stomach Gas and Bloating)

पॉपकॉर्न

foods that cause bloating

अक्सर लोग हेल्दी स्नैक्स समझकर पॉपकॉर्न को बड़े शौक से खाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि भले ही ये स्वाद से भरपूर हो लेकिन यह साबुत अनाज होता है। इसमें मौजूद फाइबर की अधिक मात्रा के चलते यह डाइजेस्ट करने में आसान नहीं होता है। इसे पचाने के प्रोसेस में आपकी आंतों में गैस बन सकती है, जिसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है।

भुने हुए चने

भुने हुए चने यूं तो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं लेकिन इसमें फाइबर और कॉम्पलेक्स कार्ब्स भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आपकी बड़ी आंत में पहुंचने से पहले ये कार्ब्स और फाइबर पूरी तरह से ब्रेक डाउन नहीं बोते हैं, तो गट बैक्टीरिया इन्हें फरमेंट कर देता है। जिससे पेट में गैस और भारीपन होता है।

सलाद

कच्ची सब्जियां यूं तो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इनसे शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। लेकिन इनमें कुछ ऐसे कम्पाउंड्स भी होते हैं, जिन्हें पचाना कुछ लोगों के लिए मुश्किल होता है। इसके अलावा जल्दी-जल्दी बिना सही से सलाद को चबाए बिना खा लेना भी पेट में गैस पैदा करता है। इसके अलावा प्याज भी पेट में गैस बनाता बै। प्याज में फ्रूटान्स होते हैं, जो बड़ी आंत में मौजूद गट बैक्टीरिया से फर्मेंट हो जाते हैं और गैस बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- ज्यादा मीठा खाने से खराब होती है आंतों की सेहत? जानें एक्सपर्ट की राय

दूध

does mik cause gas

दूध को सम्पर्ण आहार माना जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को इसे पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन दूध में मौजूद लैक्टोस अक्सर सही तरह से ब्रेक डाउन नहीं होते हैं, जिसकी वजह से ब्लोटिंग और गैस हो जाती है। खासकर, जो लोग लैक्टोस इंटोलरेंट हैं, उन्हें इसे अवॉइड करना चाहिए।

सेब

सेब हमें कई बीमारियों से बचाता है। लेकिन कच्चे सेब में मौजूद फ्रक्टोज को पचाना मुश्किल होता है और कई लोगों को सेब (सेब के सिरके के नुकसान) खाने के बाद पेट में गैस बनने की शिकायत होती है।

यह भी पढ़ें- खाने से आधे घंटे पहले पिएं यह ड्रिंक, नहीं होगी एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP