Tue Feb 24, 2026 | Updated 01:18 AM IST
gajkesari yog 26th february 2026

Gajkesari Yog Febraury 2026: फरवरी में बन रहा है गजकेसरी योग, तुला और कन्या समेत इन 4 राशियों को मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन

इस साल 26 फरवरी को शक्तिशाली गजकेसरी योग बन रहा है। गुरु और चंद्रमा की युति से बनने वाला यह राजयोग धन, पद और प्रतिष्ठा दिलाने वाला माना जाता है। आइए जानें इसका राशियों पर क्या प्रभाव हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 20:25 IST

फरवरी 2026 में कई ग्रहों का परिवर्तन हो रहा है जो ज्योतिष की दृष्टि से बहुत खास है। इसी महीने की 26 फरवरी को एक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसे गजकेसरी योग कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जिस जातक की कुंडली में यह योग बनता है, उसे धन, वैभव, यश, प्रतिष्ठा और बुद्धिमत्ता का आशीर्वाद मिलता है। फरवरी के आखिरी में पड़ने वाला यह गजकलेसरी योग कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है और इससे कुछ राशियों के लिए जहां धन लाभ के योग बन रहे हैं वहीं कुछ ऐसी भाग्यशाली राशियां भी हैं जिन्हें इसके प्रभाव से नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानते हैं गजकेसरी योग क्या है और किन राशियों के लिए यह समय सफलता लेकर आ सकता है।

क्या होता है गजकेसरी योग?

ज्योतिष की मानें तो जब बृहस्पति और चंद्रमा एक ही राशि में युति करते हैं या एक-दूसरे से केंद्र स्थान में होते हैं, तब गजकेसरी योग बनता है। 26 फरवरी 2026 को चंद्रमा का गोचर ऐसे समय में होगा जब गुरु पहले से ही उसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस प्रकार गुरु-चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। चंद्रमा लगभग ढाई दिन में राशि परिवर्तन करता है, इसलिए यह योग अल्पकालिक होते हुए भी राशियों के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जा रहा है। इस योग से व्यक्ति को मानसिक संतुलन, निर्णय क्षमता, आर्थिक मजबूती और सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। यही नहीं धन लाभ के भी कई योग बन रहे हैं। आइए जानें राशियों पर इसके क्या प्रभाव होंगे।

यह भी पढ़ें- Gajkesari Yoga: वैभव लाभ के लिए जाना जाता है गजकेसरी योग, जानें कुंडली में इसका महत्व

मिथुन राशि पर गजकेसरी योग का प्रभाव

फरवरी का गजकेसरी योग मिथुन राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपके व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। यदि आपने किसी बिजनेस में पैसे लगाए हैं तो उससे लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि का लाभ मिलने के संकेत हैं। इस दौरान परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यह समय आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

kanya rashi

कन्या राशि पर गजकेसरी योग का प्रभाव

कन्या राशि वालों के लिए यह समय नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। आपके कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में बड़ी सफलता का आधार बनेंगी। इस दौरान रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है। इस दौरान आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और वर्कप्लेस में भी दूसरों का सहयोग मिलेगा। गजकेसरी योग से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।

tula rashi gajkesari yog

तुला राशि पर गजकेसरी योग का प्रभाव

तुला राशि वालों के लिए गजकेसरी योग सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है और वर्कप्लेस में कलीग का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और धन लाभ के योग बन सकते हैं। इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। यह समय आपको आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन प्रदान करने वाला रहेगा।

मीन राशि पर गजकेसरी योग का प्रभाव

मीन राशि के जातकों के लिए यह योग करियर में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है या अचानक आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। इस दौरान आपको मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। कोई नई योजना आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकती है। मित्रों और सामाजिक दायरे से भी आपको सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिल सकती है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Gemini.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;