
23 फरवरी 2026 आज सोमवार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। भरणी का अर्थ है धारण करने वाल। इसके स्वामी शुक्र हैं और देवता यम याने की धर्म और न्याय के देवता हैं। यह नक्षत्र क्रिएटिविटी , कला, अनुशासन और जीवन में पॉजिटिव चेंज का प्रतीक है। इसके साथ ही आज अत्यंत शुभ ब्रह्म योग बन रहा है। ब्रह्म योग में किए गए कार्य, विशेषकर शिक्षा, शांति समझौते और ज्ञान प्राप्ति के कार्य बहुत सफल होते हैं। सोमवार , भरणी और ब्रह्म योग का संयोग आज के दिन को कलात्मक कार्यों, महिलाओं से जुड़े व्यापार और मानसिक शांति के लिए बहुत शुभ बनाता है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त।
सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित है। षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय हैं। भरणी नक्षत्र होने के कारण आज के दिन शिवलिंग पर दूध और इत्र चढ़ाने से जीवन में सुख-समृद्धि और आकर्षण बढ़ता है। ब्रह्म योग की पवित्र ऊर्जा में आज शिव चालीसा या रुद्राष्टकम का पाठ करने से मन का सारा तनाव दूर होता है और उलझे हुए कार्य सुलझने लगते हैं। आज के दिन किसी जरूरतमंद महिला या कन्या को सफेद वस्त्र या मिठाई दान करना शुक्र और चंद्रमा दोनों को अत्यंत बलवान बनाता है।

| मुहूर्त का नाम | समय |
| अमृत | 06:38 बजे से 08:04 बजे तक |
| काल | 08:04 बजे से 09:30 बजे तक |
| शुभ | 09:30 बजे से 10:56 बजे तक |
| रोग | 10:56 बजे से 12:22 बजे तक |
| उद्वेग | 12:22 बजे से 01:48 बजे तक |
| चल | 01:48 बजे से 03:14 बजे तक |
| लाभ | 03:14 बजे से 04:40 बजे तक |
| अमृत | 04:40 बजे से 06:10 बजे तक |
आज सोमवार है, इसलिए दिन की शुरुआत अमृत चौघड़िया से हो रही है।

| मुहूर्त का नाम | समय |
| चल | 06:10 बजे से 07:43 बजे तक |
| रोग | 07:43 बजे से 09:16 बजे तक |
| काल | 09:16 बजे से 10:49 बजे तक |
| लाभ | 10:49 बजे से 12:22 बजे तक |
| उद्वेग | 12:22 बजे से 01:55 बजे तक |
| शुभ | 01:55 बजे से 03:28 बजे तक |
| अमृत | 03:28 बजे से 05:01 बजे तक |
| चल | 05:01 बजे से 06:38 बजे तक |
भरणी नक्षत्र की रात नेगेटिविटी के अंत और नई क्रिएटिविटी के जन्म के लिए जानी जाती है।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे जरूर साझा करें। ऐसी ही दैनिक चौघड़िया और ज्योतिष से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए जुड़े रहें HeiZindagi से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।