Mon Feb 23, 2026 | Updated 03:54 AM IST
dream meaning of talking to a dead person

क्या मेरी तरह आप भी सपनों में करती हैं मृत पूर्वजों से बातें, पंडित जी से जानें इसका मतलब

जब आपको कभी सपने में किसी मृत पूर्वज या व्यक्ति से बातचीत होती है, तो मन में कई सवाल उठते हैं। ज्योतिष और आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसे सपने खास संकेत देते हैं। आइए जानते हैं सपने में मृत व्यक्ति से बात करने का क्या अर्थ होता है और उनका जीवन से क्या संबंध है।
Editorial
Updated:- 2026-02-22, 11:30 IST

सपने अक्सर हमारी मानसिक स्थिति, भावनाओं और जीवन में चल रही अच्छी-बुरी घटनाओं का आइना होते हैं। कई बार लोग ऐसे सपने देखते हैं जो देखने में डरावने लगते हैं, लेकिन उनका अर्थ सकारात्मक भी हो सकता है। खासतौर पर जब आप सपने में किसी मृत व्यक्ति से बात करती हैं, तो कई लोग डर जाते हैं और यही सोचते हैं कि यह कोई अशुभ संकेत हो सकता है, लेकिन ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टि से इस तरह के सपने को शुभ माना जाता है। यदि आपने भी अपने पूर्वजों या किसी मृत व्यक्ति से सपने में बातचीत की है, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। यह सपना आपके लिए कई मायनों में संदेश और संकेत लेकर आता है। आइए एस्ट्रोलॉजर सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि सपने में मृत पूर्वजों से बात करने का क्या मतलब होता है?

सपने में मृत व्यक्ति से बात करना

सपने में किसी मृत व्यक्ति से बातचीत करना आमतौर पर शुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात का संकेत देता है कि आपके जीवन में रुके हुए कार्य, लंबित समस्याएं या अधूरे काम अब पूरे होने लगेंगे।

dream of a dead person

यदि आपके किसी काम में अड़चन आ रही थी या वह धीमी गति से चल रहा था, तो इस सपने के बाद आपको उसमें तेजी और सफलता मिल सकती है। यदि सपने में मृतक से शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत हो रही हो तो इसका अर्थ यह है कि आपके जीवन में आने वाला समय सकारात्मक होगा। आप जो भी प्रयास कर रहे हैं, उसका परिणाम आपको शुभ मिलेगा। इसके साथ ही यह सपना यह भी दिखा सकता है कि आपकी मेहनत और ईमानदारी का फल जल्द ही मिलने वाला है।

सपने में मृत व्यक्ति का आपसे कुछ मांगना

कई बार सपने में मृत व्यक्ति आपसे कुछ मांग भी कर सकता है, जैसे आपको सपने में वह कुछ मांगता हुआ दिखाई दे सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि वो आपसे भोजन की मांग करे। ऐसे में यह समझना चाहिए कि उन्हें तृप्ति नहीं मिली है और वो आपसे किसी न किस चीज की मांग कर रहे हैं। सपने में वो ऐसा कुछ बोल रहे हैं कि मुझे यह कार्य पूरा करना है, तो समझें कि वो आपसे किसी मांग की पूर्ति कराना चाहते हैं। ऐसी स्थितियों में पंडित जी का मानना है कि यदि वह मांग आप पूरी कर सकते हैं तो अवश्य पूरा करें।

dream of talkin to someone

सपने में मृत को देखना

सपने में मृत शरीर देखना वास्तविक दुनिया में किसी भी चीज को छोड़ने में कठिनाई का प्रतीक हो सकता है। आपका अवचेतन मन आपको यह बताने का प्रयास कर रहा हो सकता है कि अब समय आ गया है कि आप अपनी समस्याओं का समाधान खोजें या वे आपकी समस्याओं का समाधान खोजने में आपकी मदद कर रहे हों।

कई बार सपने में मृत व्यक्ति ऐसी मांग कर देता है जो असंभव या अतिशयोक्ति वाली होती है, ऐसे में आप उनकी यह मांग पूरी नहीं कर सकते, तो भी चिंता की बात नहीं है। ऐसे समय में आप उनके नाम पर दान-पुण्य कर देना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;