herzindagi
image

धंसी हुई आंखों से हैं परेशान? करें ये एक्सरसाइज

क्या आपकी आंखों के नीचे भी गड्ढा नजर आता है। इन दो एक्सरसाइज की मदद से आप अपनी आंखों को सुंदर बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-06, 17:34 IST

आंख हमारे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा माना जाता है और यह सबसे सुंदर हिस्सा भी होता है। सुंदर आंखों से चेहरे की सुंदरता कई गुणा बढ़ जाती है। यही वजह है कि महिलाएं चाहती हैं कि उनकी आंखें सुंदर दिखें। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है आंखों से जुड़ी कई सारी समस्याएं होने लगती है। बढ़ती उम्र में हम कोलेजन और इलास्टिन खो देते हैं इसकी वजह से आंखें धंसी हुई नजर आती है। कई बार नींद की कमी से भी ऐसा होता है। अगर आपकी भी आंखे धंसी हुई है तो आप इन एक्सरसाइज से आंखों को सुंदर बना सकती हैं।

दरअसल मैं जो आपको एक्सरसाइज बता रही हूं वो आजमया हुआ है। मेरी बहन इस समस्या से जूझ रही थी,जिसके बाद उनकी योगा एक्सपर्ट दोस्त ने उन्हें दो एक्सरसाइज बताए जिन्हें रेगुलर बेसिस पर करने से उनकी यह समस्या काफी हद तक कम हुई

धंसी हुई आंखों से छुटकारा पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

exercises to get rid of sunken eyes (2)

  • आप एक जगह पर आराम से बैठ जाएं।
  • आंखों को खुला रखें।
  • अब दोनों आंखों के कॉर्नर पर दोनों हाथों की उंगलियां जेंटल प्रेशर के साथ रखें।
  • आपको इस दौरान ऊपर की तरफ देखना है।
  • अब अपनी आंखों को भींचना है फिर खोलना है
  • ऐसा आपको एक मिनट तक करना है
  • ऐसा करने से आंखों के आसपास ब्लड फ्लो रेगुलेट होता है।
  • त्वचा को ऑक्सीजन मिलता है, इससे आंखों की धंसने वाली दिक्कत ठीक होती है।

यह भी पढ़ें-शरीर के निचले हिस्से की चर्बी को कम करेंगी ये 2 एक्सरसाइज, कुछ ही हफ्तों में दिखेगा असर

दूसरा एक्सरसाइज

dreamy-hopeful-smiling-woman-close-eyes-peeking-through-fingers-impressed_176420-25358

  • आराम से एक जगह पर बैठ जाएं।
  • आखों को  खुला रखें।
  • अब अपने मुंह से ओ शेप बनाएं।
  • अब आंखों को नीचे की ओर भींचने की कोशिश करें।
  • इससे लोअर आई मसल्स को मजबूती मिलती है।
  • आंखों से 10 बार ऐसा करें।
  • इसके अलावा आप दोनों आंखों के पास दो उंगलियां रखें और धीरे-धीरे टैप टैप करें।
  • इससे भी ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
  • ऐसा रोजा करने से कुछ ही दिनों में फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-दिवाली पर सब पूछेंगे चांद से चमकते चेहरे का राज, आज से ही करें ये 2 योगासन

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।