सब पूछेंगे दमकते चेहरे का राज, रोज सुबह करें ये 2 योगासन

चेहरे पर निखार लाने के लिए, सिर्फ स्किन केयर ही जरूरी नहीं है। सही डाइट और योगासन के जरिए भी आप स्किन को हेल्दी बना सकती हैं और इससे आपके चेहरे पर चमक भी आएगी।

yoga for glowing face

चमकदार और निखरी त्वचा हर महिला का ख्वाब होती है। अक्सर महिलाओं को लगता है कि ग्लोइंग स्किन के लिए, सिर्फ सही स्किन केयर रूटीन जरूरी होता है। लेकिन, ऐसा नहीं है। ग्लोइंग स्किन का राज, असल में आपकी डाइट और रूटीन में छिपा है। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर डाइट, स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है। साथ ही, कई योगासन और फेशियल एक्सरसाइद भी चेहरे पर निखार लाने में मदद करते हैं। आजकल प्रदूषण, गलत खान-पान और और अनहेल्दी जीवनशैली के चलते, चेहरे की चमक कहीं खो जाती है और कई बार, चेहरे पर दाग-धब्बे भी नजर आने लगते हैं। ऐसे में योग आपकी मदद कर सकता है। यहां हम आपको 2 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद करेंगे। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

चेहरे पर निखार लाने में मदद करेगा हलासन (What are the benefits of the plow pose)

halsana for glowing skin

  • सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब आपको पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाना है।
  • एकदम से पैरों को उठाने पर झटका लग सकता है।
  • पैरों को धीरे-धीरे पहले 30 डिग्री और फिर 90 डिग्री पर ऊपर लेकर जाएं।
  • धीरे-धीरे आपको पैरों को सिर के पीछे ले जाना है।
  • अब पीठ को भी ऊपर की ओर उठाएं।
  • धीरे-धीरे सांस छोड़ें।
  • अब अपने पैरों को सिर के पीछे की तरफ टिका दें।
  • आप अपनी पीठ को हाथों का सहारा दे सकती हैं।
  • इस स्थिति में कुछ देर रहें।
  • फिर ओरिजनल पोजिशन में आने की कोशिश करें।
  • इसे करने से चेहरे पर निखार आता है।
  • इससे चेहरे तक ब्लड का सर्कुलेशन और ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर होता है।
  • इस आसन को करने से, एजिंग के साइन्स भी कम होते हैं।

यह भी पढ़ें-आपके चेहरे पर ठहर जाएगी सबकी नजर, रोज करें यह 1 योगासन

ग्लोइंग स्किन के लिए करें भुजंगासन (Which yoga pose is best for glowing skin)

cobra pose for glowing skin

  • सबसे पहले योगा मैट पर लेट जाएं।
  • अब दोनों हथेलियों को फर्श पर रखें।
  • आपको हथेलियों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखना है।
  • अब शरीर के निचले हिस्से पर प्रेशर डालें।
  • हथेलियों पर दबाव डालते हुए, शरीर के ऊपरी हिस्से को मैट के ऊपर की तरफ उठाएं।
  • इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
  • अब वापिस ओरिजनल पोजिशन में आ जाएं।
  • इस आसन को करने से चेहरे पर निखार आता है।
  • इससे दिनभर की थकान भी दूर होती है।
  • इससे चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और स्किन हेल्दी होती है।
  • यह आसान कंसीव करने मे भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें- चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो, बस हर रोज कर लें ये 3 आसन

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए, इन 2 योगासनों को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP