herzindagi
how much does it cost to put my name on Google

Google के होमपेज पर चमकता हुआ देखना चाहती हैं अपना नाम? देर किस बात की, फॉलो करें यह आसान प्रोसेस

Google Par Apna Naam Kaise Likhe: गूगल का नाम आते ही हम सभी के दिमाग में एक होमपेज आता है, जहां पर सर्च बार पर जाकर हम दुनिया भर की तमाम चीजों के बारे में जान और पढ़ सकते हैं। पर क्या आपको पता है कि आप होमपेज पर गूगल की जगह अपना नाम लिख सकती हैं। अगर आप गूगल की जगह अपना नाम चमकता हुआ देखना चाहते हैं, तो फॉलो करें नीचे बताया गया प्रोसेस-
Editorial
Updated:- 2025-08-26, 14:46 IST

How to Write name on Google Doodle: हम सभी पहले जब काफी गूगल ओपन करते थे, तो यही सोचते थे कि काश गूगल की जगह पर हमारा नाम हो तो कितना मजा आ जाए। होम पेज पर चमकता हुआ अपना नाम शायद ही कोई नहीं देखना चाहता होगा। हालांकि उस समय टेक्नोलॉजी इतनी ब्रॉड नहीं थी, कि हम जो चाहें वो कर सकें। अब ऐसे में यहां पर जाकर अपने जरूरत के प्रश्न का उत्तर जानकर वापस चले जाते थे। लेकिन वर्तमान में टेक्नोलॉजी ने इतनी ग्रोथ कर ली है, कि अब न केवल घर बैठे किसी से बातचीत कर सकते हैं बल्कि गूगल पर जाकर अपने घर की तस्वीर भी देख सकते हैं।

टेक्नोलॉजी में हो रहे बदलाव के तमाम उदाहरण हमारे सामने पेश हैं। इसी में से एक है गूगल पर अपने नाम को लिखे हुए देखने का सपना। जी हां, बता दें कि अब आप कुछ देर के लिए ही पर गूगल होमपेज पर गूगल की जगह अपना नाम लिखा हुआ देख सकते हैं। अगर आप भी गूगल के स्थान पर अपना नाम लिखना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं नाम लिखने का तरीका क्या है।

गूगल डूडल पर कैसे लिखें अपना नाम?

how much does it cost to put my name on Google

इसे भी पढ़ें-  Tech Tips:  गूगल से ऐसे डिलीट करें अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन, आसान है प्रोसेस

  • गूगल डूडल पर अपना नाम लिखने के लिए सबसे पहले गूगल पेज पर जाकर सर्च बार पर My Doodle टाइप करें।
  • इसके बाद ऊपर 1 नंबर पर दिख रहे Chrome Web Store- My Doodle पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर सामने आएगा।
  • यहां पर दिख रहे Add A Chrome पर क्लिक करें।
  • फिर राइट साइट में दिख रहे Extension लोगो पर क्लिक करने पर दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • इसमें Doodle वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद My Doodle का एक छोटा सा बॉक्स ओपन होकर आएगा।
  • अब यहां पर दिख रहे My Doodle बॉक्स में क्लिक कर अपना नाम लिखकर Show Preview पर टैप करें।
  • टैप करने के बाद आप यह देख सकते हैं कि गूगल पेज पर आपका नाम कैसा दिखेगा।

क्या डूडल पर नाम सेट करने के बाद सबके पेज पर दिखता है सेम नेम

How do you put your name on Google

गूगल डूडल पर अपना नाम सेट करने के बाद दूसरी सवाल जो मन में आता है कि क्या सबसे गूगल पेज पर आपका नाम दिखेगा। बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। नाम सेट करने के बाद केवल आपके गूगल (Google) पेज पर ही आपका नाम दिखेगा। किसी और के पेज पर नहीं।

इसे भी पढ़ें- Tech Tips: इन कामों को बिना किए अगर डिलीट कर देती हैं Google Cache? हो सकता है नुकसान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।