गूगल के नेविगेशन एप ने सफर बहुत आसान कर दिया है। जब भी हम ट्रैवल के लिए निकलते हैं, तो रास्ता खोजने से लेकर होटल, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप जैसी जरूरी जगहों के बारे में गूगल मैप ही बताता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि गूगल मैप्स की मदद से सफर के दौरान आप पैसे बचा भी सकती हैं।
गूगल मैप्स की मदद और कुछ स्टेप्स फॉलो करके आप टोल, हाइवे और लंबे रास्तों से बच सकते हैं। ऐसे में आपकी यात्रा आसान और किफायती हो जाएगी। इतना ही नहीं गूगल मैप्स की मदद से आप चालान से भी बच सकते हैं। आइए, यहां जानते हैं कि किन स्टेप्स को फॉलो करके सफर के दौरान पैसे बचाए जा सकते हैं।
गूगल मैप्स पर एक फीचर है, जो पैसे बचाने में मदद कर सकता है। अगर आप गाड़ी से ट्रैवल करते हैं तो यह फीचर बहुत काम का है। इस फीचर को चालू करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने पड़ते हैं:
इसे भी पढ़ें: क्लीनिंग के बाद भी नहीं आ रही फोन माइक से आवाज, तो अपनाएं ये हैक्स
इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद गूगल मैप्स पर आपको वही रास्ते दिखाई देंगे जिनपर टोल नहीं होगा या सस्ता टोल होगा। ऐसे में आपके पैसों की बचत होगी। गूगल मैप्स की इस सेटिंग को ऑन करने के बाद एप्लीकेशन आपकी पसंद को याद रखेगा और ऑटोमैटिकली टोल-हाईवे से बचने वाले रास्तों को दिखाएगा। वहीं अगर आप मेन हाईवे और टोल से जाना चाहती हैं, तो वापस Avoid Tolls और Motorways का ऑप्शन बंद कर सकते हैं।
गूगल मैप्स में फ्यूल सेविंग ऑप्शन भी है, इस फीचर की मदद से आप पेट्रोल और डीजल की बचत कर सकती हैं। इस फीचर को ऑन करने के बाद मैप्स बढ़िया रूट, अच्छी सड़क और कम ट्रैफिक वाले रास्ते दिखाता है। फ्यूल सेविंग ऑप्शन ऑन करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में गूगल मैप्स खोलें।
इसे भी पढ़ें: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को फोन से भी कर सकती हैं ऑपरेट, बस करें यह एक काम
बता दें, सफर को किफायती बनाने के लिए गूगल मैप्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद लेता है और सभी रास्तों को ट्रैक करता है।
गूगल मैप्स पर एक फीचर है, जहां अगर आप ट्रैफिक या चालान की जानकारी दर्ज करते हैं तो उसके बदले यूजर्स को प्वाइंट्स मिलते हैं। प्वाइंट्स के लिए कई यूजर्स गूगल मैप्स पर जानकारी पुलिस वैन, चालान और ट्रैफिक की जानकारी दर्ज करते हैं। ऐसे में दर्ज जानकारी का इस्तेमाल अन्य यूजर के लिए फायदेमंद हो सकता है और वह चालान से बच सकता है।
गूगल मैप्स से सफर के दौरान पैसे कैसे बचाए जा सकते हैं, यह आप समझ ही गई होंगी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।