आज के समय हम सभी उन जानकारियों के बारे में सर्च करते हैं जिस के बारे में हमें जानकारी नहीं होती है। चाहे फिर वह किसी विषय के बारे में जानकारी हो या किसी व्यक्ति विशेष के बारे में। इसके लिए हम सभी नाम डालकर गूगल पर सर्च करते हैं। ऐसे में जितनी भी जानकारी गूगल के पास होती है उसे हमारे सामने पेश कर देता है। कई बार ये निजी जानकारी हमें मुसीबत में डाल देता है। अगर आपकी पर्सनल जानकारी गूगल पर नजर आती हैं तो इस लेख में बताए गए प्रोसेस की मदद से उसे डिलीट कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे...
अगर आपके बारे में गूगल में कई ऐसी जानकारी सामने आती है जिसे आप लोगों को बताना नहीं चाहती हैं तो आपको बता दें कि आप इसे गूगल से हटा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान ट्रिक के फॉलो करने की जरूरत है जिसकी मदद से आप इससे छुटकारा पा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- स्कैम से बचने के लिए तुरंत ऑन करें गूगल का ये फीचर
गूगल की तरफ से हाल ही में यूजर्स के लिए 'Result About You' की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस फीचर से यूजर्स की पर्सनल इंफॉर्मेशन को हटाने की सुविधा मौजूद है। इसकी मदद से आप अपनी पर्सनल जानकारी को हटा सकती हैं। इसके लिए आपको गूगल पर मौजूद सपोर्ट पेज पर जाना होगा। इसके बाद आपको यूआरएल का उल्लेख करते हुए एक फॉर्म भरना होगा, जिसे आप डिलीट करना चाहती हैं। इसके अलावा आप कई यूआरएल को एड कर सकते हैं जिसे आप नहीं चाहते कि वह गूगल पर रिफ्लेक्ट हो। यूजर की तरफ से सबमिट करने के बाद गूगल इन पेज को चेक कर वेरीफाई करेगा। सबमिट की गई जानकारी सही है या नहीं। हालांकि इस प्रोसेस में समय लग सकता है।
फॉर्म सबमिट और वेरिफिकेशन के आप अपनी रिक्वेस्ट को ट्रैक भी कर सकते है। इसके लिए आपको गूगल ऐप पर जाकर 'Result About You' पर जाना होगा। इसके बाद अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करते ही रिक्वेस्ट के स्टेटस को देख पाएंगे। स्टेटस देखने के साथ आप नई रिमूव रिक्वेस्ट भी एड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-सफर को यादगार बनाने के लिए फॉलो करें Google Maps के ये 5 सीक्रेट हैक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।