herzindagi
Google Maps new features

सफर को यादगार बनाने के लिए फॉलो करें Google Maps के ये 5 सीक्रेट हैक्स

गूगल मैप्स में नए-नए फीचर्स अपडेट होते रहते हैं। ऐसे में कई सारे फीचर्स ऐसे हैं जिनके बारे में हमें पता नहीं होता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-17, 18:39 IST

हम सभी में से अधिकतर लोग सफर के दौरान गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। नेविगेशन से लेकर लाइव लोकेशन शेयर करने और आस-पास की शॉप, मॉल इत्यादि को खोजने के लिए यह काम आता है। हालांकि मैप के अलावा कई सारे फीचर्स मिलते हैं। लेकिन इसके बारे में कई बार लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे हिडन फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेटिंग

Google Maps  features

अगर आप एक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यूजर हैं तो अब चार्जिंग स्टेशन को लोकेट करने में आपको काफी आसानी होगी। गूगल मैप पर केवल चार्जर टाइप को सेलेक्ट करते ही इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन नियर मी लिखें। इसके तुरंत बाद गूगल मैप्स आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ कंपैटिबल नियर बाई चार्जिंग स्टेशन को हाइलाइट कर देगा। इसमें टू व्हीलर से लेकर फोर व्हीकल सब शामिल है।

इसे भी पढ़ें-आखिर क्यों चलते चलते बंद हो जाती है गाड़ी? जानें क्या है इसके पीछे की वजह

स्ट्रीट व्यू टाइम ट्रैवल फीचर

गूगल मैप्स के साथ आप टाइम पर जाकर देख सकते हैं। कोई भी लोकेशन पहले कैसे दिखता था। इसके लिए आपको केवल स्ट्रीट ट्रैवल फीचर की हेल्प लेनी होगी।

शेयर करें लाइव लोकेशन

लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर के बारे में कुछ लोगों को पता हैं। लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे हैं जो आज भी इस फीचर से वाकिफ नहीं है। इस फीचर की मदद से आप दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ लाइव लोकेशन शेयर कर जगह के बारे में बता सकते हैं। आप इसे टाइम के हिसाब से साझा कर सकते हैं। 

ऑफलाइन नेविगेशन

गूगल मैप की मदद से आप लोकेशन के मैप को डाउनलोड भी कर सकते हैं। आप इसे बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

एआई की मदद से करें नई जगहों को सर्च

Google Maps new features Update

एआई के बारे में हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको गूगल मैप पर एआई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसके बारे में शायद ही पता होगा। फिलहाल यह फीचर कुछ ही यूजर्स के पास मौजूद है। इसकी मदद से आप नई जगह को बेहद आसान तरीके से खोज सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Phone Storage: फोन का स्टोरेज फुल हो जाने पर, आज ही अपनाए ये आसान तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।