Wed Apr 1, 2026 | Updated 11:11 AM IST HZ Awards 2026
image

Safety On Wheels: 'उसने अचानक से रास्ता बदल दिया और सुनसान सड़क पर मेरे साथ'...क्या आप भी रात में कैब से करती हैं सफर? ये सेफ्टी टिप्स हमेशा रखें ध्यान

रात में ऑफिस से घर लौटते समय कैब लेना कई महिलाओं की जरूरत होती है, लेकिन यह सफर हमेशा सुरक्षित हो ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसी ही एक महिला ने अपना कैब एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसके बाद उन्होंने कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स भी बताए। अगर आप भी रात में कैब से ट्रैवल करती हैं, तो ये आपके लिए बेहद जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 18:21 IST

'ऑफिस में काम ज्यादा था और मुझे घर के लिए निकलते समय देर हो गई। रात के लगभग 10 बज गए थे, लेकिन दिल्ली की सड़कें अभी भी भाग रही थीं। मैंने ऑफिस से घर के लिए कैब बुक कर ली और पीछे की सीट में आराम से बैठ गई। थकान बहुत थी, इसलिए मैंने कानों में इयरफोन लगाया और आंखें बंद करके आराम करने लगी। कैब अपनी गति से काज बढ़ रही थी, लेकिन बार-बार मुझे ये भी लग रहा था कि ड्राइवर अपनी स्पीड अचानक से कभी बढ़ा रहा है, तो कभी एक दम से ब्रेक लगा रहा है। मैं थोड़ी चौकन्नी होकर बैठ गई और मेरी नजरें कैब ड्राइवर पर ही टिक गईं'। ये आप बीती है एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली सुजाता की, जो अक्सर काम की वजह से घर आते हुए लेट हो जाती हैं। एक दिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उन्हें कुछ दिनों तक कैब लेने में भी डर लगने लगा था। आइए जानें उनके साथ क्या हुआ और अगर कभी आपके साथ भी कैब में ऐसा कुछ हो, तो क्या करना चाहिए?

जब उसने अचानक से रास्ता बदल लिया

what to do while travelling at night

दिल्ली से ग्रेटर नोएडा आते समय जैसे ही मेरी कैब थोड़ी सुनसान जगह पर पहुंची कैब ड्राइवर मुझसे अजीब तरह के सवाल करने लगा। मैडम क्या आप रोज इसी समय घर आती हैं? इतनी रात में ट्रेवल करते समय आपको डर नहीं लगता है? मैडम मैं सही रास्ते पर जा रहा हूं? ऐसे अटपटे से सवाल पूछते हुए ड्राइवर ने अचानक से अपना रास्ता ही बदल दिया। मैंने उसे जब रोकने की कोशिश की तब उसने एक दम से गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। उसे लग रहा था कि शायद मैं रास्तों से अनजान हूं, लेकिन मैंने अपनी कैब की लोकेशन गाड़ी में बैठते ही अपने पति को भेज दी थी और साथ ही कैब का नंबर और ड्राइवर की डिटेल्स भी भेज दी थीं। मैंने किसी भी अनहोनी की चिंता में तुरंत अपने हस्बैंड को मैसेज करके बताया कि ड्राइवर का रवैया ठीक नहीं है और उसने रुट भी चेंज कर दिया है। मेरे हस्बैंड में उसी समय ड्राइवर के फोन नंबर पर कॉल किया और उसे इस बात से अवगत करा दिया कि उसकी लोकेशन ट्रैक हो रही है।

यह भी पढ़ें- Noida Viral Video: बीच रोड अश्लील इशारे कर महिला को परेशान करते दिखे युवक, वायरल वीडियो ने बढ़ाई सड़क सुरक्षा की चिंता; जानें ऐसी स्थिति में क्या करना चहिए?

ड्राइवर ने गाड़ी वापस ट्रैक पर ले ली

कैब ड्राइवर को सब अंदेशा हो गया कि उसकी लोकेशन पुलिस तक पहुंच चुकी है और पुलिस उसे ट्रैक कर रही है, तब उसने मुझसे माफ़ी मांगी और वापस अपने ट्रैक पर आ गया। उस दिन मैं अपनी सूझबूझ से घर सुरक्षित पहुंच गई। जब मैंने ये घटना अपने ऑफिस कलीग को बताई तब सबने मुझे यही बोलै कि वो जिस रुट में गाड़ी ले जा रहा था वहां मोबाइल नेटवर्क नहीं आते हैं और पहले कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

रात के समय कैब में बैठने से पहले करें ये काम

cab safety tips

आए दिन ये सुनने में आता है कि कैब ड्राइवर ने किसी महिला यात्री के साथ बदसलूकी की। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं रात में कैब से सफर करते समय कुछ सेफ्टी टिप्स जरूर फॉलो करें, जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

  • जब भी आप कैब में बैठें, सबसे पहले गाड़ी का नंबर प्लेट चेक करें और उसे ऐप में दिख रहे नंबर से मैच करें। कई बार लोग बिना नंबर चेक किए ही गाड़ी में बैठ जाते हैं या फिर कैब ड्राइवर आपसे बोलता है कि उसने कोई और गाड़ी ली है तो आप तुरंत अपनी राइड कैंसिल कर दें।
  • कैब में बैठते ही आप लोकेशन और गाड़ी का नंबर किसी करीबी को भेज दें।
  • आप अपनी लाइव लोकेशन भी किसी करीबी व्यक्ति को भेज दें।
  • कैब में बैठते समय ड्राइवर का नाम ऐप पर जरूर चेक करें।
  • हमेशा कैब की पीछे की सीट पर ही बैठें।
  • रात में सफर करने से पहले हमेशा अपने फोन की बैटरी फुल रखें।
  • अगर ड्राइवर रास्ता बदलता है या गाड़ी कहीं और ले जाता है, तो आप तुरंत कैब का शीशा खोलकर मदद के लिए आवाज लगाएं।

यह भी पढ़ें- Aap Beeti: 'बस में चढ़ते समय उसने मेरे ब्रेस्‍ट...', भीड़ का फायदा उठाकर की गई वो शर्मनाक हरकत जिसने मुझे सुन्न कर दिया

रात के समय कैब में बैठने पर क्या न करें?

  • कई लोग कैब में बैठते ही फोन देखने लगते हैं या सो जाते हैं, लेकिन आपको रात में ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
  • आपको मैप पर नजर रखनी चाहिए कि ड्राइवर सही रास्ते पर जा रहा है या नहीं।
  • ड्राइवर की किसी भी बात या एक्शन को इग्नोर न करें।
  • रुट बदलने पर राइड उसी रुट पर जारी रखने के बजाय वापस वही ट्रैक पर आने को बोलें।
  • अगर ड्राइवर जानबूझकर गाड़ी तेज चला रहा है तो चुप न रहें।

ये आप बीती थी ग्रेटर नोएडा में रहने वाली सुजाता माथुर की जो एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं। आप भी रात के समय कैब में ट्रेवल करते समय यहां बताई सेफ्टी टिप्स को फॉलो कर सकती हैं और ट्रेवल को सेफ बनाए रख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।