Wed Apr 1, 2026 | Updated 01:12 AM IST HZ Awards 2026
image

Google पर किया इन चीजों को सर्च, दिमाग जाएगा हिल; यकीन नहीं तो एक बार खुद करें ट्राई

Google Fun Hidden Tricks: आज के समय लोग गूगल पर दुनियाभर की चीजें सर्च करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है इस पर कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिसे अगर आपने एक बार सर्च किया, तो आपका दिमाग कुछ देर के हिल सकता है। अगर नहीं भरोसा तो कर लें एक बार ट्राई।
Editorial
Updated:- 2026-03-31, 20:36 IST

Google Hidden Tricks: ऑफिस का काम हो या कोई पर्सनल, इस सबके लिए हम गूगल का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं बच्चे को होमवर्क से जुड़ी जानकारी के लिए भी हमारी उंगलियां सबसे पहले Google पर ही चलती हैं। आज के डिजिटल युग में गूगल हमारी जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना दिन की शुरुआत अधूरी लगती है। अक्सर हमें लगता है कि गूगल बस एक बोरिंग सर्च इंजन है जो केवल सवालों के जवाब देता है, लेकिन असलियत इससे कहीं ज्यादा मजेदार है। अब आप सोच रही होगी कि भला ऐसा कैसे, तो बता दें कि गूगल के अंदर कई ऐसे Hidden Tricks छिपे हैं, जो आपके काम के तनाव को पल भर में दूर कर सकते हैं।

अगर आप किसी बात को लेकर उदास हैं या काम से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं, तो गूगल पर कुछ खास शब्द टाइप करके आप इसकी मजेदार हरकतें देख सकते हैं। आइए जानते हैं गूगल के उन सीक्रेट शब्दों के बारे में, जिन्हें सर्च करते ही आप खिलखिला उठेंगी।

zoomquilt करें सर्च

fun Google search features

अगर आप गूगल पर Zoomquilt सर्च करने के बाद जैसे ही इसकी वेबसाइट पर क्लिक करती हैं हैं, आपकी स्क्रीन पर एक पेंटिंग या आर्टवर्क दिखाई देगा। यह कोई नॉर्मल पेटिंग या ड्राइंग नहीं बल्कि यह लगातार जूम होती रहती है। आप घंटों देखते रह जाएंगे, लेकिन यह आर्टवर्क कभी खत्म नहीं होगा। एक सीन के अंदर से दूसरा सीन और दूसरे के अंदर से तीसरा निकलता चला आता है। इसे हिप्नोटिक भी कहा जा सकता है क्योंकि इसकी स्पीड और इसमें छिपे हुए बारीक डिटेल्स आपके दिमाग को पूरी तरह से उसमें उलझा लेते हैं।

इसे भी पढ़ें- गूगल मैप में आया बदलाव, अब 2D नहीं 3D फॉर्मेट में दिखेगा रास्ता; जानें और क्या किए चेंजेज?

La Tomatina करें सर्च

mn (88)

अगर आप स्ट्रेस में हैं या फिर कुछ मजेदार करना चाहती हैं, तो गूगल पर एक बार la tomatina सर्च करें। जैसे ही आप गूगल पर La Tomatina सर्च करेंगी, राइट साइट में एक छोटा टमाटर का आइकन दिखेगा। उस पर क्लिक करते ही आपकी पूरी स्क्रीन एक एक टमाटर फूटा हुआ नजर आएगा। आप जहां भी क्लिक करेंगे, वहां टमाटर फूटने की आवाज के साथ लाल रंग के धब्बे पड़ जाएंगे। स्क्रीन साफ करने के लिए नीचे दिए गए पानी के आइकन' पर क्लिक करें।

Scale of the Universe करें सर्च

Google hidden tricks

Scale of the Universe सर्च करने पर एक इंटरेस्टिंग इंटरैक्टिव वेबसाइट खुलती है, जो यूनिवर्स को दिखाती है। इसमें आप जूम-इन करके सबसे छोटे कण (क्वांटम फोम) से लेकर ज़ूम-आउट करते हुए सबसे बड़ी आकाशगंगाओं और पूरे ब्रह्मांड तक का सफर तय कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- 67 Viral Google Trend क्या है? क्यों इसे टाइप करते ही हिलने लग रही है मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।