herzindagi
health benefits of grapes

इन 10 वजहों से आपको रोज खाने चाहिए अंगूर

सर्दियों में मिलने वाला अंगूर टेस्टी ही नहीं, बल्कि सेहतमंद भी होता है। आयुर्वेद में भी इसके गुणों को माना गया है। इसे रोज डाइट में शामिल कर आपको कई फायदे मिल सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-07, 11:14 IST

Grapes Health Benefits: फल और सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इनमें मौजूद गुण डाइजेशन, स्किन, दिल और भी कई चीजों के लिए लाभकारी होते हैं। इसलिए, हमेशा डाइट में इन्हें शामिल करे की सलाह दी जाती है। खासकर, मौसमी फल और सब्जियां आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, दिन में एक मौसमी सब्जी और फल को जरूर खाना चाहिए। सर्दियों में मिलने वाला अंगूर टेस्टी ही नहीं, बल्कि सेहतमंद भी होता है। आयुर्वेद में भी इसके गुणों को माना गया है। इसे रोज डाइट में शामिल कर आपको कई फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

सर्दियों में इन 10 वजहों से आपको रोज खाने चाहिए अंगूर (What are the 10 benefits of grapes)

grapes for sexual health

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, आयुर्वेद में अंगूर को सबसे अच्छा फल माना गया है।
  • अंगूर खट्टे-मीठे होते हैं और इसके टेस्ट के हिसाब से इसका शरीर में मौजूद तीनों दोषों पर अलग-अलग असर होता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि आपको मीठे अंगूर खाने चाहिए क्योंकि ये वात और पित्त दोष को बैलेंस करते हैं। वहीं, खट्टे अंगूर कफ और पित्त दोष को बढ़ाते हैं।
  • अंगूर में लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं। ये बाउल मूवमेंट को आराम देने में मदद करते हैं।
  • ये आंखों के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं औ शरीर को पोषण देते हैं।
  • अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी 1, कैल्शियम पाया जाता है।

grapes health benefits in winters

  • अंगूर में ऐफ्रडिजीऐक गुण भी पाए जाते हैं। ये सेक्सुअल हेल्थ (सेक्स लाइफ के लिए जरूरी विटामिन्सम) के लिए भी अच्छे होते हैं।
  • अंगूर में विटामिन, मिनरल्‍स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। सर्दियों में अक्सर पानी की कमी हो जाती है, इसलिए ये शरीर को अंदर से हाइड्रेशन देते हैं।
  • आयुर्वेद की कई दवाईयों में भी सूखे अंगूरों का इस्तेमाल होता है।
  • ये दिमाग को भी आराम देते हैं और मेमोरी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।
  • सूखी हुई अंगूर यानी किशमिश भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

 यह भी पढ़ें- Period Remedies: रोज भिगोकर खाएं काली किशमिश, पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर

 

अंगूर को डाइट में शामिल कर आप भी सेहत से जुड़े लाभ पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह भी पढ़ें- रोजाना खाना शुरू कर दें ये हरे रंग के फल, हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से होगा बचाव

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।