Tips to Improve Your Sex Life: सेक्सुअल रिलेशन के बारे में खुलकर बात आज के समय में भी नहीं की जाती है। इससे जुड़े कई मिथ्स आज भी सच माने जाते हैं। सेक्सुअल लाइफ से जुड़ी सही जानकारी भी बहुत जरूरी है। हमारे खान-पान और रूटीन का असर जिस तरह हमारी सेहत पर पड़ता है, उसी तरह डाइट का असर हमारी सेक्सुअल हेल्थ पर भी होता है। सही खाना न खाने से जिस तरह कमजोरी, थकान और इंफेक्शन्स समेत कई समस्याएं हो सकती हैं। वैसे ही शरीर में कुछ खास विटामिन्स की कमी का असर आपकी सेक्सुअल लाइफ पर हो सकता है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी Dr. Archana Gupta, Purna Gummies की Founder दे रही हैं।
विटामिन बी12
विटामिन बी12 स्पर्म काउंट बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। यह स्पर्म डीएनए डैमेज को भी कम करता है। शरीर में कुछ विटामिन्स ऐसे होते हैं, जिनकी कमी होने पर व्यक्ति में सेक्सुअल रिलेशन बनाने की इच्छा कम होने लगती है। विटामिन बी12 उन्हीं में से एक है। इसका लेवल कम होने पर आपकी सेक्सुअल रिलेशन बनाने की इच्छा खत्म होने लगती है।
विटामिन बी3
विटामिन बी3 एक कॉम्पलेक्स विटामिन है, जो डाइजेशन और ताकत के साथ ही सेक्स लाइफ के लिए भी जरूर होता है। यह सेक्सुअल ऑर्गन्स की तरफ ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। यह एड्रेनल ग्लैंड में सेक्सुअल रिलेशन के लिए जरूरी हार्मोन्स के प्रोडक्शन में जरूरी भूमिका निभाता है। खासकर, पुरुषों के लिए यह विटामिन बहुत जरूरी है।
विटामिन-सी
विटामिन-सी को अक्सर सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। लेकिन सेक्सुअल लाइफ को सही रखने में इसकी अहम भूमिका है। यौन इच्छा कम या ज्यादा होने में इस विटामिन का अहम रोल है। यह स्पर्म काउंट बढ़ाने में भी मदद करता है।
विटामिन डी
विटामिन डी हड्डियों और शरीर की स्ट्रेंथ के साथ-साथ सेक्सुअल वेलनेस के लिए भी जिम्मेदार है। विटामिन डी एक विटामिन भी है और हार्मोन भी है। खासकर, पुरुषों में विटामिन डी की कमी इरेक्शन पर असर डाल सकती है। विटामिन डी सप्लीमेंट्स सेक्स हार्मोन्स के लिए जरूरी है।
यह भी पढ़ें-क्या फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद वेजाइना से ब्लीडिंग होना नॉर्मल है?
विटामिन-के
विटामिन-के सेक्सुअल फंक्शन को सुधारने में अहम भूमिका निभाता है। यह लिबिडो को सुधारता है और सेक्सुअल एनर्जी व डिजाइर के लिए जरूरी है।
यह भी पढ़ें-Sexual Wellness: आखिर क्यों महिलाओं को नहीं हो पाता है ऑर्गेज्म?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों