सेहत है तो जहान है... इसलिए इसलिए लोग सेहतमंद बने रहने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं और जब बात सेहत की हो तो पौष्टिकता की बात सबसे पहले होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पौष्टिकता के अभाव में ही ज्यादातर लोग स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार होते हैं। हम अपनी रीडर्स की सेहत संबंधी जरूरतों को समझते हुए समय-समय पर पौष्टिक खाद्य पदार्थों की जानकारी लेकर आते रहते हैं। जैसे कि इस आर्टिकल में आपको हरे रंग के फलों से मिलने वाले सेहत लाभ के बारे में बता रहे हैं।
देखा जाए तो हरी रंग की सब्जियों के फायदे खूब गिनाए जाते हैं, पर जब बात फलों की आती है तो लाल-पीले जैसे चटक रंगों की तुलना में हरे रंग के फलों की बात कम ही होती है। जबकि असल में हरे रंग के फल सेहत के लिए बेहद फायदेमेंद होते हैं, इसलिए इस आर्टिकल के जरिए हम ऐसे फलों के बारे सही और पूरी जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- भारत में मिलते हैं ये अनोखे फल, आपने चखे क्या?
दरअसल, गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हम तिरंगे में शामिल तीन रंगों के फलों और खाद्य पदार्थों की विशेषताओं के बारे में बता रहे हैं। इस कड़ी में जहां हमने केसरिया यानी कि नारंगी रंग के फलों के फायदे पहले बता चुके हैं। वहीं यहां हम हरे रंग के फलों की पौष्टिकता पर बात करने जा रहे हैं। इस बारे में हमने नोएडा के जाने-माने फिजिशियन डॉ. रघुवीर भारती से बातचीत की है और उनसे मिली जानकारी यहां आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
हमारे हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं हरे रंग के फलों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जहां भरपूर मात्रा मे पाए जाते हैं, वहीं इन फलों में विटामिन सी और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में यह वजन कम करने में मददगार होने के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक होते हैं। चलिए कुछ हर रंग के फलों से मिलने वाली पौष्टिकता के बारे में जरा विस्तार से जान लेते हैं।
कीवी (health benefits of Kiwi)
हरे रंग के फलों में कीवी सबसे अधिक पौष्टिक मानी जाती है। असल में कीवी में विटामिन ई, सी और के काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम और फाइबर का बड़ा स्त्रोत है। इन पोषक तत्वों के चलते कीवी का सेवन कई सारे स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करता है। जैसे कीवी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है, ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर और दिल संबंधी समस्याओं का जोखिम भी कम होता है। वहीं कीवी के सेवन से शरीर में प्लेटलेट्स काउंट तेजी सेबढ़ते हैं, ऐसे में यह डेंगू जैसी घातक बीमारी से रिकवरी में मदद करता है। इनके अलावा कीवी में मौजूद डाइटरी फाइबर, कोलन कैंसर के खतरे को भी काफी हद हद तक कम करते हैं।
अंगूर (Health benefits of Grapes)
स्वाद से भरपूर अंगूर का सेवन सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। असल में अंगूर में विटामिन ए,बी6,सी के साथ कैल्शियम,पोटैशियम, आयरन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे खनिज तत्व भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, ऐसे में इसका सेवन शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल, बीपी और शुगर जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसलिए अगर आपको अंगूर का स्वाद पसंद हैं तो इसे खाकर एक साथ कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।
एवोकाडो (Health benefits of Avocado)
हरे रंग के फलों में शामिल एवोकाडो भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह विटामिन बी, सी, ई, के और पोटैशियम जैसे खनिज तत्वों से भरपूर होता है। वहीं इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए एवोकाडो का सेवन वजन नियंत्रण में सहायक होता है। इसके साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में भी मदगार होता है। इनके अलावा एवोकाडो का सेवन आंखों, स्किन और दिल की सेहत के लिए लाभकारी साबित होता है।
हरा सेब (Health benefits of Green Apple)
हरा सेब में पाये जाने वाला पेक्टिन, पाचन तंत्र के लिए प्रोबायोटिक का काम करता है। ऐसे में इसके सेवन से पाचन और पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलती है। वहीं हरे सेब में एंटीऑक्सीडेंट और डिटॉक्सिफाइंग तत्व भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे लिवर को बेहतर ढंग से कार्य करने मदद मिलती है।
अमरूद (Health benefits of Guava)
हरे रंग के फलों की बात हो तो देसी फल अमरूद को कैसे भूल सकते हैं। विटामिन- मिनरल्स के साथ ही कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर यह फल शरीर को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है। जैसे कि अमरूद में विटामिन B3 और विटामिन B6 अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि मस्तिष्क में ब्लड सरकुलेशन को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। ऐसे में अमरूद का सेवन मानसिक सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। वहीं अमरूद में पाए जाने वाला कॉपर, हार्मोन संतुलन में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अमरूद का नियमित रूप से सेवन थायराइड को नियंत्रित रखने में मददगार हो सकता है।
उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें- सेहतमंद रहने के लिए रोज खाली पेट खाएं ये 5 फल
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों