सेहत का खजाना हैं ये केसरिया रंग के फल, बुढ़ापे से लेकर दिल की समस्याओं को रखते हैं दूर

नारंगी रंग के फलों में बीटा केराटिन के साथ ही विटामिन बी और विटामिन सी जैसे पोषत तत्व काफी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिसके चलते इन रंग के फल सेहत के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं।

 
health benefits of orange colour fruits

रंगों का जीवन में अपना विशेष महत्व होता है... यह तो आप सभी जानते हैं, पर क्या आप यह जानते हैं कि अलग-अलग रंग के खाद्य पदार्थों का सेहत पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है? गणतंत्र दिवस के मौके पर हम आपको तिरंगे में शामिल तीन रंगों के फलों और खाद्य पदार्थों की विशेषताओं के बारे में बता रहे हैं। असल में फलों के रंग से उसकी विशेषता और पौष्टिकता के बारे में काफी कुछ जानकारी मिलती है। यहां इस आर्टिकल में हम आपको केसरिया यानी कि नारंगी रंग के फलों से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बता रहे हैं।

दरअसल, हमने इस बारे में नोएडा के राज हास्पिटल के सीनियर डाक्टर वी. पी. सिंह से बातचीत की है और उनसे मिली जानकारी यहां आर्टिकल के रूप में आपके साथ शेयर कर रहे हैं। हमारे हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. वी. पी. सिंह कहते हैं कि नारंगी रंग के फलों में बीटा केराटिन के साथ ही विटामिन बी और विटामिन सी जैसे पोषत तत्व काफी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इस रंग के फल एंटी-एजिंग फूड के तौर पर जाने जाते हैं जो त्वचा को जवां बनाए रखने में काफी मददगार होते हैं। इसके अलावा मोतियाबिंद, हृदय संबंधी रोगों, जोड़ों की समस्या और सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों के रोकथाम में भी केसरिया रंग के फल काफी फायदेमंद माने जाते हैं। चलिए केसरिया रंग के कुछ फलों और उनसे मिलने वाले सेहत लाभ के बारे में जरा विस्तार से बताते हैं।

Saffron colour fruits

पपीता

पपीते में पाए जाने वाला पपेन नामक एंजाइम स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है, जो स्किन से डेड सेल्स को हटाकर त्वचा को चमकदार और जवां बनाए रखने में मदद करता है। वहीं पपीते में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाया जाता है, त्वचा के सूजन को कम उसे स्वस्थ बनाता है। इसके अलावा पपीते का सेवन पेट के लिए भी लाभकारी होता है, यह पाचन को दुरुस्त कर अपच की समस्या, पेट दर्द और गैस से राहत दिलाता है। इसके साथ ही यह वजन को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है।

गाजर

नारंगी रंगों में शामिल गाजर बेहद ही फायदेमंद फल है। असल में विटामिन ए से भरपूर गाजर का सेवन सेहत के लिए संजीवनी की तरह काम करता है। यह आखों की सेहत के साथ ही स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है। वहीं गाजर में एंटीऑक्सीडेंट भी काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जिसके कारण यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी गाजर का सेवन काफी असरदार होता है, इसलिए इसके सेवन से हृदय संबंधी समस्याओं से बचाव हो सकता है।

anti aging

खुबानी

खुबानी में विटामिन ए, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन के साथ ही पोटैशियम,कॉपर और मैग्नीशियम जैसा खनिज तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही हार्टअटैक के खतरा को कम करता है। वहीं इसमें मौजूद फाइबर के कारण यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ ही शरीर को फिट रखने में सहायक होता है।

संतरा

नारंगी रंग के फलों की बात हो रही है तो संतरे को कैसे भूल सकते हैं। विटामिन का बड़ा स्त्रोत होने के कारण संतरे का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही स्किन को सेहतमंद बनाए रखने में मददगार साबित होता है। खासर सर्दियों के मौसम में संतरे के सेवन से कई तरह की मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। वहीं संतरे में पाया जाने वाला पेक्टिन नामक कम्पाउंड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक साबित होता है।

इस तरह देखा जाए तो नारंगी रंग के फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और ऐसी ही उपयोगी जानकारी के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ। अगले आर्टिकल में हम आपको सफेद रंग के खाद्य पदार्थों के सेहत लाभ के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें- Weight Loss Tips: नीले रंग की प्‍लेट में खाएंगी खाना तो वजन हो जाएगा कम

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP