आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में हाई बीपी की समस्या आम हो चुकी है। हर दूसरा व्यक्ति हाइपरटेंशन से परेशान है। इसके कारण हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल में रखने के लिए दवाई के साथ-साथ सही खानपान की भी जरूरत होती है। कुछ खास बीजों को डाइट में शामिल करके आप ब्लड प्रेशर को नेचुरल तरीके से संतुलित कर सकते हैं। जैसे ,चिया और अलसी के बीज। चलिए जानते हैं ये दोनों बीज बीपी को कैसे कंट्रोल कर सकती हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।
अलसी के बीजों की बात करें, इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो धमनियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे ब्लड का फ्लो बेहतर होता है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल को सुधारत है, तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कम करता है।मैग्नीशियम और पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। पोटेशियम रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करता है,जिससे प्रेशर नहीं बनता है।
यह भी पढ़ें-एसिडिटी से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 हर्बल टी, पेट को मिलेगा तुरंत आराम
चिया सीड्स में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। पोटेशियम शरीर में सोडियम का बैलेंस बनाए रखता है,जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। फाइबर, कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो ब्लड प्रेशर को नेचुरली कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-पीरियड्स शुरू होने से 2 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये बीज, मुश्किल दिन बन सकते हैं आसान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- FREEPIK
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।