अनियमित पीरियड्स, इन दिनों में दर्द और फ्लो को मैनेज करने में डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। पीरियड्स समय पर न होने की वजह से शरीर में कई दिक्कतें हो सकते हैं। मेंस्ट्रुअल साइकिल के अनियमित होने, इन दिनों में तेज दर्द होने या फ्लो बहुत या ज्यादा आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है। खासकर, ल्यूटियल फेज में आप क्या कुछ खाती हैं, इसका काफी असर आपके पीरियड्स पर होता है। ओव्युलेशन यानी पिछले पीरियड के लगभग 14-15 दिन से अगले पीरियड तक का समय ल्यूटियल फेज कहलाता है। पीरियड की डेट से 2 हफ्ते पहले से अगर आप डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करेंगी, तो इससे न केवल पीरियड्स के मुश्किल दिन आसान होंगे बल्कि शरीर में ताकत भी बनी रहेगी। यहां हम आपको 2 ऐसे बीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको पीरियड आने से 2 हफ्ते पहले से डाइट में शामिल करना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
पीरियड्स शुरू होने से 2 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये बीज
- एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड की तारीख से लगभग 2 हफ्ते पहले से 1-2 टेबलस्पून सूरजमुखी और तिल के बीजों को डाइट में शामिल करे।
- ये सीड्स, प्रोजेस्टेरोन प्रोडक्शन में सपोर्ट करते हैं, जो ल्यूटियल फेज में बहुत जरूरी है।
- सूरजमुखी के बीज, विटामिन ई, मैग्नीशियम, जिंक, फोलेट और सेलेनियम से भरपूर होते हैं। ये शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाकर रखते हैं और पीरियड्स के दिनों में होने वाली दर्द और ऐंठन को कम करते हैं।
- अगर आप इन्हें पीरियड्स से 2 हफ्ते पहले से डाइट में शामिल करेंगी, तो पीएमएस के लक्षणों को मैनेज करने में भी मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें-क्या पीरियड्स के दर्द में पेन किलर लेना सही है? डॉक्टर से जानें
- यह पीरियड्स को नियमित करने और फर्टिलिटी को बूस्ट करने में भी मदद करते हैं।
- तिल के बीज, पीरियड्स को रेगुलर बनाते हैं और पीरियड के दर्द और फ्लो को मैनेज करने का काम करते हैं।
- ये शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाते हैं, ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं और खासकर, पीसीओडी को मैनेज करते हैं।
- आप स्मूदी, योगर्ट, ओटमील या सलाद में इन बीजों को डाल सकती हैं या इन्हें सीधा भी खा सकती हैं। बादाम या मूंगफली के मक्खन के साथ, आप इनकी एनर्जी बाइट भी बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले
पीरियड पेन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको इन दिनों में बहुत तेज दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों