गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को कुछ हल्का और ठंडा खाने का मन करता है,तो लोगों की सबसे पहली पसंद खीरा होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और इसमें वॉटर कंटेंट भी अधिक पाया जाता है। वहीं इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। हम या आप अक्सर खीरा छीलकर खाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप खीरा को बिना छीले कहते हैं तो इससे आपकी सेहत को ज्यादा फायदा पहुंच सकता है। आइए जानते हैं बिना छिले हुए खीर खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट Dr. L A Dongarwar MD.Ayurveda से जानते हैं।
बिना छिले हुए खीर खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
- कब्ज और पाचन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको बिना छिले हुए खीरे का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसके छिलके में अघुलनशील फाइबर होते हैं जो कब्ज और इससे जुड़ी परेशानी को काफी हद तक काम कर सकते हैं। इससे बोवेल मूवमेंट ठीक होता है। यह मल को नरम करके मल त्याग को बढ़ावा देता है।
- खीरे का छिलका विटामिन ए यानी कि बेटा कैरोटीन का भी बढ़िया स्रोत है। अगर आप हेल्दीविजन चाहते हैं, तो बिना छिले हुए खीरे को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- बिना छिले हुए खीरे में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा कम होती है। फाइबर और रफेज ज्यादा पाया जाता है। इसे आप खाते हैं तो आपका पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है। यह आपकी ग्रेविंग को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इस तरह से आप वजन आसानी से घटा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-खाली पेट हर रोज खाएं यह हेल्दी चाट, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे
- खीरे के छिलके में विटामिन के पाया जाता है,जो कि ब्लड क्लॉटिंग को रोकने में काफी मददगार होता है। वहीं विटामिन के हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी मदद करता है।
- खीरे के छिलके में एस्कॉर्बिक एसिड पाया जाता है जो की एजिंग को कंट्रोल करता है और ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-35 साल से अधिक उम्र की महिलाएं रोज सुबह पिएं यह जूस, तेजी से कम होगी पेट की चर्बी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों