
How to store Boiled Potatoes 1 Week: भागदौड़ भरी लाइफ में अमूमन लोग आधा काम रात में करके रख देते हैं। खासकर अगर अगले दिन सैंडविच, पराठा या सब्जी बनाने का प्लान हो। अब ऐसे में लोग रात में आलू को उबालने और छीलकर फ्रीज में रख देते हैं। उबले हुए आलू नाश्ते और लंच के काम को आसान कर देते हैं जिससे समय की काफी बचत होती है, लेकिन अक्सर लोगों के साथ यह समस्या होती है कि उबले हुए आलू एक-दो दिन में ही चिपचिपे होने लगते हैं।
अब ऐसे में सवाल आता है कि आलू को भला 1 हफ्ते के लिए कैसे स्टोर करके रख सकती हैं, लेकिन आपको बता दें कि अगर आप सही तरीके से इन्हें रखती हैं, तो यह पूरे 1 सप्ताह तक उन्हें एकदम ताजा रख सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको आलू उबालने से लेकर उन्हें स्टोर करने आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जो आपके काम आएंगे।

आलू को हफ्ते भर फ्रेश और सेफ रखने की शुरुआत उन्हें उबालने के तरीके से होती है। आलू को बहुत ज्यादा न उबाले अगर आलू ज्यादा उबलकर फट जाएंगे, तो उनके अंदर नमी ज्यादा चली जाएगी, जिससे वे जल्दी खराब हो सकते हैं।
अब ऐसे में आलू उबालने के बाद उन्हें तुरंत गर्म पानी से निकाल लें। ज्यादा देर पानी में छोड़े रखने से वे अंदर से गीले हो जाते हैं और फ्रिज (Fridge) में रखने पर चिपचिपे हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Peas Storage Tips: ताजी मटर को छीलने के बाद हफ्ते-भर तक फ्रेश कैसे रखें? ये तरीके आएंगे काम
आलू छीलने के बाद उनमें नेचुरल नमी रहती है। अब ऐसे में यह नमी उन्हें खराब करने का सबसे बड़ा कारण बनती है। इससे छीलने के तुरंत बाद उन्हें किसी छलनी में पर फैलाकर पंखे की हवा में 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
आपको जब लगे कि आलू की ऊपरी सतह पूरी तरह सूख गई है, तभी उन्हें स्टोर करें। ध्यान रखें कि आलू को छीलने के तुरंत बाद डिब्बे में बंद न करें, वरना वे एक ही दिन में खराब हो जाएंगे।

बिना छिले हुए उबले आलू को स्टोर करना छिले हुए आलुओं की तुलना में ज्यादा बेहतर माना जाता है। इससे आलू अंदर से सूखते नहीं और उनका स्वाद भी बना रहता है। ठंडे होने के बाद आलुओं को सूखे कपड़े से पोछकर फ्रिज में रखें।

आलू को हमेशा फ्रिज के बीच वाले हिस्से या ऊपर वाले शेल्फ पर रखें जहां तापमान स्थिर रहता है। उन्हें फ्रीजर में बिल्कुल न रखें, क्योंकि जमने के बाद आलू का टेक्सचर खराब हो जाता है और वे पनीले हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- Saag Storage Tips: पालक-बथुआ और सोया-मेथी को काटकर हफ्ते भर के लिए कैसे करें स्टोर? ये 3 स्मार्ट तरीके आएंगे काम
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।