वजन घटाने के लिए सही नहीं है लो कैलोरी डाइट, जानें कारण

 वेट लॉस के लिए अक्सर लोग लो-कैलोरी डाइट को फॉलो करते हैं। लो-कैलोरी डाइट क्या होती है और क्या इससे वाकई वजन घटता हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।

what is the disadvantage of low calorie diet

आज के वक्त में मोटापे से काफी लोग परेशान हैं। यही वजह है कि वेट लॉस के लिए लोग कई तरीके ढूंढते हैं। जब भी वेट लॉस की बात होती है, लोग अक्सर जल्दी से जल्दी वजन घटाकर फिट होना चाहते हैं। इसी जल्दबाजी में कई बार लोग गलत डाइट को चुनने की गलती कर बैठते हैं, जिससे कुछ समय के लिए तो वजन जरूर जल्दी घटता है, लेकिन फिर वेट लॉस होना रूक जाता है। साथ ही इससे शरीर को भी नुकसान पहुंचता है। वजन घटाने के लिए आपको सही डाइट को फॉलो करना होगा। इसके अलावा एक्सरसाइज, सही लाइफस्टाइल और पेशेंस भी जरूरी है।

वेट लॉस के लिए आजकल लो कैलोरी डाइट काफी चलन में है। लो कैलोरी डाइट क्या होती है और क्या इससे वाकई वजन घटता हैं, इस बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा से जानते हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।

क्या होती है लो-कैलोरी डाइट?

should i eat low calorie diet

लो-कैलोरी डाइट को लोग आजकल जल्दी वजन घटाने के लिए फॉलो करने लगे हैं। लो-कैलोरी डाइट में शरीर में मेंटेंन रहने के लिए, फंक्शन करने के लिए जितनी कैलोरी चाहिए, उससे कम दी जाती हैं। इससे आपकी बॉडी जमा किए हुए फैट को एनर्जी में बदलकर, शरीर को फंक्शन करने में मदद करती है। जिससे वेट लॉस होता है। हालांकि इससे कई नुकसान होते हैं, और एक्सपर्ट इसे न अपनाने की सलाह देती हैं। एक्सपर्ट की मानें तो लो-कैलोरी डाइट से भले ही शुरुआत में आपका वजन कम होगा लेकिन यह वेट लॉस लंबे समय के लिए नहीं होगा।

यह भी पढ़ें-हेल्दी रहने के लिए मेंटेन करें फूड जर्नल, जानें क्या मिलेंगे फायदे?

लो-कैलोरी डाइट के नुकसान

does low calorie diet make you lose weight

  • लो-कैलोरी डाइट से कई बार मसल लॉस हो सकता है। खासकर, अगर आपकी डाइट में प्रोटीन की कमी हो तो मसल मास कम होने लगता है।
  • इसकी वजह से मेटाबॉलिक रेट (मेटाबॉलिज्म तेज करने के घरेलू उपाय) स्लो हो जाता है और वजन घटाने में मुश्किल हो सकती है।
  • मसल मास कम होने के कारण, शरीर की स्ट्रेंथ भी कम होने लगती है और कमजोरी आने लगती है।
  • जब आप लो-कैलोरी डाइट को फॉलो करते हैं, तो आपका पेट ठीक से नहीं भरता है।
  • इसकी वजह से आपको भूख लगती है, क्रेविंग्स होती हैं। जिसके चलते आप कई बार ओवरईटिंग कर बैठते हैं।
  • कैलोरी इनटेक को कम कर देने से शरीर में हंगर हार्मोन्स बढ़ने लगते हैं, जिससे आप लंबे समय तक डाइट प्लान फॉलो नहीं कर पाते हैं।
  • शरीर को सही तरह से फंक्शन करने के लिए कई न्यूट्रिशन्स और विटामिन्स की जरूरत होती है। जब आप कैलोरी लेने में कमी करते हैं, तो शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी हो सकती है।
  • लो कैलोरी डाइट में पोर्शन कंट्रोल पर बहुत ध्यान दिया जाता है। कई बार किसी फूड ग्रुप को पूरी तरह से डाइट से हटा दिया जाता है। ऐसे में इसे फॉलो करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
  • लोग लंबे समय तक इसे फॉलो नहीं कर पाते हैं और अगर करने की कोशिश भी करते हैं, तो अक्सर बीमारियां उन्हें घेर लेती हैं।
  • वेट लॉस के लिए हेल्दी और बैलेंस डाइट ही सबसे अच्छा विकल्प है।

यह भी पढ़ें- 1 महीने का यह डाइट प्लान आपकी वेट लॉस जर्नी में करेगा मदद

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • क्या लो-कैलोरी डाइट वेट लॉस के लिए अच्छी होती है?

    लो-कैलोरी डाइट वेट लॉस के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। वेट लॉस के लिए, आपको बैलेंस डाइट को फॉलो करना चाहिए।
  • वेट लॉस के लिए सबसे अच्छी डाइट कौन सी है?

    वेट लॉस के लिए बैलेंस डाइट लेनी चाहिए।