हेल्दी रहने के लिए मेंटेन करें फूड जर्नल, जानें क्या मिलेंगे फायदे?

आजकल फूड जर्नल या फूड डायरी काफी चलन में हैं। यह होता है क्या है और इसके क्या फायदे हैं, आइए इस बारे में जानते हैं।

 
how to keep food journal

वर्कप्लेस पर आप अक्सर अपने दिनभर के काम का लॉग मेंटेन करते होंगे। कई बार दिन भर हमें क्या काम करना है, इसके लिए हम टू डू लिस्ट भी तैयार करते हैं। वहीं कुछ लोग अपने दिन भर के कामकाज और रूटीन को एक डायरी में भी लिखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसी तरह अपने खान-पान से जुड़ी चीजों का रिकॉर्ड रखना भी बहुत जरूरी है। जिसे फूड जर्नल या फूड डायरी कहा जाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि भला इसका क्या फायदा है और इसे मेंटेन करना क्यों जरूरी है? तो आइए आपको बताते हैं कि फूड जर्नल क्या होता है और इसे मेंटन करना क्यों जरूरी है?

क्या होता है फूड जर्नल?

how to maintain food diary

यह एक तरीके से डेली लॉग है। जिसमें आप ये लिखते हैं कि आप दिन भर क्या खा पी रहे हैं, किस समय आप क्या खा रहे हैं, किस चीज को खाने से आपको कैसा महसूस हो रहा है, इस तरह की चीजें फूड जर्नल में लिखी जाती है। मसलन अगर आप दिन में कोई मसालेदार या हैवी खाना खा रहे हैं तो क्या आपके पेट में गैस, ब्लोटिंग या जलन जैसी चीजें हो रही हैं या फिर नहीं। आपके मील्स के बीच में कितनी देर का गैप है और कुछ भी खाने के कितनी देर बाद आपको दोबारा भूख लगती है, इस तरह की चीजें फूड जर्नल में लिखी जाती हैं।

क्या मिलेंगे फायदे?

why we should track our food

  • फूड जर्नल मेंटेन करने से आपको यह पता चलता है कि खाने की कौन सी चीज आपको फायदा और कौन सी चीज नुकसान पहुंचा रही है।
  • आप दिनभर में कितनी कैलोरीज ले रही हैं, इसकी भी रिकॉर्ड रहता है।
  • अगर किसी चीज को खाने से आपको ठीक महसूस नहीं हो रहा है, अपच या फिर कोई और परेशानी हो रही है, तो यह जानकारी भी आपको फूड जर्नल से मिल सकती है।
  • अगर आप वजन कम(वेट लॉस के लिए टिप्स) करना चाहती हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • जब आपको यह पता चल जाता है कि आप किन चीजों को कितनी मात्रा में ले रही हैं, तो आप आसानी से यह समझ पाती हैं कि वजन कम करने के लिए आपको डाइट में क्या बदलाव करने चाहिए।
  • खासकर, पीरियड्स में महिलाओं को फूड जर्नल जरूर मेंटेन करना चाहिए ताकि पीरियड्स में होने वाली क्रेविंग्स और इनडाइजेशन को सही तरह से समझकर इसे कंट्रोल किया जा सके।
  • अगर आपको किसी तरह की कोई हेल्थ कंडीशन है, जिसे लेकर आप डॉक्टर से संपर्क कर रही हैं तो डॉक्टर की सही सलाह में भी फूड जर्नल मदद कर सकता है।
  • जब आप फूड डायरी मेंटेन करती हैं, तो आपको खुद भी काफी हद तक यह बात समझ में आने लगती है कि आपके खाने में हेल्दी और अनहेल्दी फूड के बीच का अनुपात क्या है।
  • इससे आप अपनी फूड हैबिट्स में बदलाव ला सकती हैं।

यह भी पढ़ें-2 से 3 किलो वजन तेजी से होगा कम, अपनाएं ये आसान हैक्‍स

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • क्या फूड जर्नल रखना अच्छा है?

    हां, फूड जर्नल रखना चाहिए। इससे कई लाभ मिल सकते हैं।