herzindagi
how to make papaya chat

खाली पेट हर रोज खाएं यह हेल्दी चाट, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे

अगर आपको नॉर्मल तरीके से पपीता खाना पसंद नहीं है तो आप पपीते की चाट खा सकते हैं। इससे भी सेहत को फायदा मिलता है।
Editorial
Updated:- 2024-04-23, 12:40 IST

कुदरत ने हमें कई तरह के फल और सब्जियों से नवाजा है। कुछ फल तो ऐसे हैं जिन्हें खाने से स्वाद भी आता है और सेहत को फायदा भी मिलता है। इन्हीं में से एक फल है पपीता। नारंगी रंग का यह फल पोषक तत्वों का खजाना है। इसका सेवन करने से सेहत को खूब सारे फायदे मिलते हैं। अगर आप हर रोज खाली पेट पपीता चाट खाएं तो आपकी पेट से जुड़ी कई दिक्कतें दूर होगी। वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। आइए  Manpreet Kaur Paul, Nutritionist, Cloudnine Group of Hospitals, Faridabad जानते हैं इसके जबरदस्त लाभ के बारे में।

पपीता चाट खाने के फायदे

chopped papaya

  • पपीता चाट खाने से कब्ज से राहत मिल सकती है। पपीता में पपैन नाम का एंजाइम होता है वहीं इसमें फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है। यह दोनों ही गुण पेट को स्वस्थ रखने के लिए जाने जाते हैं पपीता चाट खाने से मल त्याग को बढ़ावा मिलता है। यह आंतों में होने वाली सूजन को कम करने में भी मददगार है।
  • अगर आप वेट लॉस जर्नी पर है तो पपीता चाट आपकी इस जर्नी को बूस्ट कर सकता है। दरअसल इस में फाइबर की मात्रा होती है जो आपको लंबे वक्त तक भूख का एहसास नहीं करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है इससे फैट तेजी से बर्न होता है। इस तरह से वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • मीठे और रसीले पपीते से आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट हो सकती है। इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। पपीता विटामिन ए,विटामिन बी, विटामिन सी और विटामिन के का बढ़िया स्रोत है। यह सभी विटामिन इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं और आपको संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं

  • खाली पेट पपीता चाट खाने से स्किन टोन में भी सुधार होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो त्वचा कोशिका को जीवित करता है। इससे कॉलेजन को बूस्ट करने में भी मदद मिलती है।
  •  पपीता चाट खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी मेंटेन रह सकता है। पपीते में शुगर की मात्रा काफी कम होती है,इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और फाइबर ज्यादा होता है। इससे अचानक से ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है। हालांकि अगर आप गर्भवति हैं या आपको किसी तरह की हेल्थ कंडीशन है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

ऐसे बनाएं पपीता चाट

fresh cut juicy tropical papaya mamao fruit with seeds brazilian fresh fruits

  • पपीता चाट बनाने के लिए पपीता को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • इस पर दो चुटकी काला नमक डालें।
  • आधा चम्मच चाट मसाला और एक चुटकी काली मिर्च डालें।
  • अगर आप इसे ठंडा खाना पसंद करते हैं तो थोड़ी देर फ्रिज में रख दें।
  • अब इसका ठंडा-ठंडा आनंद लें।

यह भी पढ़ें-आपके ये Healthy फूड्स पेट की बजाते हैं बैंड, खराब हो सकता है डाइजेशन

 अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Freepik


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।