Wed Apr 1, 2026 | Updated 04:41 PM IST HZ Awards 2026
image

डाइट में शामिल करें कच्चे पपीते का जूस, फिर देखें फायदे

पपीता एक पौष्टिक फल में शुमार है। अक्सर लोग मीठा पपीता खाना पसंद करते हैं, इसका जूस निकाल कर पीते हैं। लेकिन क्या आपने कभी कच्चे पपीता का जूस पिया है? जानते हैं इसके जबरदस्त फायदे
Editorial
Updated:- 2025-02-14, 22:13 IST

पपीते का जूस तो आप सभी ने पिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे पपीते का जूस पिया है। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं जिससे जानने के बाद आप इसे डाइट में जरूर शामिल करेंगे। इसके पोषक तत्वों की बात करें, तो इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट सहित कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। चाहे आपकी त्वचा की चमक बढ़ानी हो या पाचन तंत्र को दुरुस्त करना हो, यह सभी में फायदेमंद साबित हो सकता है।

raw papaya juice

कच्चे पपीते का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और सूजन से बचाते हैं,इससे कोशिकाओं की क्षति नहीं होती है।

कच्चे पपीते में पपैन होता है,यह एक ऐसा एंजाइम होता है, जो प्रोटीन के ब्रेकडाउन में मदद करता है,इससे डाइजेशन अच्छा होता है। इसका जूस पीने से गैस, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी शिकायत दूर होती है।

इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मांसपेशियों की सूजन को कम करते हैं। इससे दर्द में आराम मिलता है। कुछ इंफ्लेमेटरी कंडीशन जैसे गठिया में इसका जूस पीने से फायदा मिल सकता है।

कच्चे पपीते में पोटेशियम होता है, जो हार्ट हेल्थ को प्रमोट करता है। पोटेशियम स्वाभाविक रूप से रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है,इससे कोलेस्ट्रॉल का सही स्तर बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-लहसुन वाली रोटी खाने से क्या होता है?

healthy heart

कच्चे पपीते का जूस पीने से त्वचा की रंगत में निखार आ सकती है। इसमें विटामिन ए और सी होता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन को प्रमोट करता है, स्किन में लचीलापन बनाए रखता है। इतना ही नहीं यूपी रेज से भी स्किन को सुरक्षित रखता है।

यह भी पढ़ें-क्या आपने कभी खाई है अखरोट की चटनी ? फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।