लहसुन वाली रोटी खाने से क्या होता है?

गार्लिक ब्रेड यानी रोटी आपने अक्सर रेस्टोरेंट में खाई होगी , लेकिन क्या आपको मालूम है कि गार्लिक वाली रोटी खाने से सेहत को फायदा भी होता है?
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-02-14, 21:24 IST
image

खाने में लहसुन का इस्तेमाल हो जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। यही वजह है कि लोगों को गार्लिक ब्रेड काफी ज्यादा पसंद आता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि लहसुन वाली रोटी ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाती है। हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे कि गार्लिक ब्रेड आपकी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है। बशर्ते रोटी को मैदे से नहीं,बल्कि पौष्टिक होल व्हिट से बनी होनी चाहिए

लहसुन वाली रोटी खाने से क्या होता है?

garlic bread for cholesterol

लहसुन वाली रोटी खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। इसमें एलिसिन नामक एक कंपाउंड पाया जाता है, जो खून में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। वहीं, इससे हृदय रोगों का खतरा भी काम होता है।

इससे रक्तवाहिकाएं रिलैक्स होती हैं,जिससे रक्त प्रवाह में सुधार होता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

लहसुन में नेचुरल एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी को मजबूती मिल सकती है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट शरीर को हानिकारक मुक्त कणों से बचाते हैं, जिससे उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया धीमी होती है।

इससे पाचन तंत्र को भी फायदा होता है, क्योंकि लहसुन पेट में पाचक एंजाइम सक्रिय करते हैं, जिससे भोजन का सही तरीके से पाचन सुनिश्चित होता ।है इससे अपच गैस और पेट की अन्य समस्याओं में राहत मिलती है। आंतों में अच्छे बैक्टीरिया का विकास होता है।

इसे भी पढ़ें-लंच में खाएं पालक-दाल और रोटी, मिलेंगे ये फायदे

garlic bread for heart

लहसुन में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जिससे गठिया, मांसपेशियों के दर्द और सूजन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें-हेल्दी रहने में मदद कर सकता है यह खास पास्ता

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP