Thu Feb 12, 2026 | Updated 04:07 AM IST
herzindagi
cholesterol ka desi ramban upay

High Cholesterol Home Remedy: नसों की सफाई का सबसे पुराना और शक्तिशाली देसी रामबाण उपाय

क्‍या आप बढ़ते कोलेस्‍ट्रॉल से परेशान हैं? ऐसे में कश्मीरी लहसुन को डाइट में शामिल करें। इसे 'एक पोथी लहसुन' भी कहा जाता है। यह कोलेस्‍ट्रॉल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जहां साधारण लहसुन की एक गांठ में कई कलियां होती हैं, वहीं यह कली का होता है और गुणों में साधारण लहसुन से कई गुना शक्तिशाली होता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 18:31 IST

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, खान-पान में गड़बड़ी और बढ़ते तनाव के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से आम होती जा रही है। नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) हार्ट ब्लॉकेज, हाई बीपी और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसे में लोग अक्सर दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आयुर्वेद में इसका नेचुरल और असरदार समाधान भी मौजूद है?

जी हां, हम कश्मीरी लहसुन के बारे में बात कर रहे हैं। इसे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का शक्तिशाली देसी उपाय माना जाता है। यह न सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम करता है, बल्कि गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ाने और हार्ट हेल्थ सुधारने में भी मदद कर सकता है।

मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने भी अपने एक पोस्ट के माध्यम से इस आयुर्वेदिक नुस्खे की जानकारी शेयर की है, जिसे अपनाकर आप अपने दिल को हेल्‍दी रख सकती हैं। आइए कश्‍मीरी लहसुन को खाने के तरीके और फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार से जानते हैं।

garlic benefits to control cholesterol 

कोलेस्ट्रॉल का देसी रामबाण उपाय- कश्मीरी लहसुन

आप कुछ समय के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहने से पहले डॉक्टर की सलाह लेकर आयुर्वेदिक उपाय भी आजमा सकती हैं। कश्मीरी लहसुन को 'एक कली लहसुन' भी कहा जाता है। यह अपने औषधीय गुणों के कारण दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और सल्फर शरीर में जमा बेड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

कश्मीरी लहसुन कैसे खाएं?

  • कश्मीरी लहसुन की 4-5 छोटी कलियां लें।
  • इन्हें छीलकर हल्का कूट लें।
  • सुबह खाली पेट अच्छी तरह चबाकर खाएं या इन्हें पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं और धीरे-धीरे पिएं।
  • सेवन के बाद कम से कम 1 घंटे तक कुछ भी न खाएं-पिएं।

कश्मीरी लहसुन के फायदे

  • यह गुड कोलेस्‍ट्रॉल (HDL) को नेचुरली बढ़ा सकता है, जिससे दिल की सुरक्षा मजबूत होती है और धमनियों में लचीलापन बना रहता है।
  • बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में सहायक माना जाता है, जिससे नसों में जमी चर्बी धीरे-धीरे कम हो सकती है और ब्लॉकेज का खतरा कम होता है।
  • हृदय की धमनियों को मजबूत बनाकर हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है और हार्ट अटैक जैसी समस्याओं के खतरे को कम करता है।
  • शरीर में सूजन कम करने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मददगार है, जिससे पूरे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण मिलता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे सेल डैमेज कम होता है और एजिंग प्रोसेस धीमी पड़ सकती है।
  • ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखता है, जिससे हाई बीपी से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

Kashmiri garlic cholesterol remedy

आयुर्वेद में लहसुन को दिल के लिए अमृत समान माना जाता है। इसे रेगुलर और सही तरीके से खाना नसों की सफाई और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें- खाली पेट खाएंगे ये पत्ते तो कोलेस्‍ट्रॉल रहेगा हमेशा कंट्रोल

सावधानी

अगर आप पहले से हार्ट की दवा ले रहे हैं, ब्लड थिनर पर हैं या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इस उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

यह भी पढ़ें- पति का कोलेस्‍ट्रॉल ज्‍यादा होने पर उनके शरीर में क्‍या बदलाव दिखते हैं? जानिए

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik & Shutterstock 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।